Online Test

HTET PGT Economics Previous Year Question Paper pdf

HTET PGT Economics Previous Year Question Paper pdf

एचटीईटी पीजीटी अर्थशास्त्र पिछला वर्ष प्रश्न पत्र पीडीएफ – HTET PGT Economics द्वारा हर साल PGT Economics की भर्ती निकाली जाती है जिसके लिए हजारों उम्मीदवार अपना आवेदन देते हैं और इसकी परीक्षा भी देते हैं लेकिन सभी उम्मीदवार इसकी परीक्षा को पास नहीं कर पाते क्योंकि इस परीक्षा में बहुत ज्यादा संख्या में उम्मीदवार परीक्षा देते हैं और पदों की संख्या काफी कम होती है इसीलिए जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहा है उसे HTET PGT Economics  की तैयारी काफी अच्छे से करनी चाहिए. ताकि वह इस परीक्षा को आसानी से पास कर सके जो उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहा है उसके लिए इस पोस्ट में ऑनलाइन मॉक टेस्ट दिया गया है जिसे हल करके आप अपनी तैयारी बेहतर कर सकते हैं.

1. निर्मितिवादी कक्षा-कक्ष की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएँ हैं?

• छात्रों द्वारा प्रयोग की योजना बनाना,निष्कर्ष निकालना और अपने निष्कर्षों की तुलना करना।
• ज्ञान वस्तुनिष्ठ, सार्वभौमिक और पूर्ण है।
• अध्यापक आधिकारिक ज्ञान छात्रों को स्थानान्तरित करता है।
• छात्र ‘सही’ उत्तर को तलाशते हैं।
उत्तर. छात्रों द्वारा प्रयोग की योजना बनाना,निष्कर्ष निकालना और अपने निष्कर्षों की तुलना करना।

2. संवेगों का विभेदीकरण किस समय होता है?

• बच्चे के जन्म के समय
• शैशवावस्था के दौरान
• किशोरावस्था के दौरान
• वयस्कावस्था के दौरान
उत्तर. शैशवावस्था के दौरान

3. एक छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम कर रहा है। उसके पिता ने उसे अच्छे अंक आने पर मोटरसाइकिल देने का वादा किया है। इसका अर्थ है।

• आन्तरिक प्रेरणा
• बाह्य प्रेरणा
• गणितीय प्रेरणा
• आन्तरिक तथा बाह्य प्रेरणा
उत्तर. आन्तरिक तथा बाह्य प्रेरणा

4. अधिगमकर्ता केन्द्रित उपागम के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से जो कथन गलत है वह है।

• यह अधिगमकर्ता की योग्यताओं, क्षमताओं और अधिगम शैली का ध्यान रखता है।
• यह अन्वेषण, अवलोकन महत्त्व पर बल देता है। और खोज के
• यह अध्यापक द्वारा अधिगमकर्ता को ज्ञान स्थानान्तरण पर बल देता है।
• यह अनुभवजन्य-अधिगम, समस्या-समाधान, सम्प्रत्यय-मानचित्र तथा सृजनशील-लेखन जैसी विधियों का प्रयोग करता है।
उत्तर. यह अध्यापक द्वारा अधिगमकर्ता को ज्ञान स्थानान्तरण पर बल देता है।

5. विकास सामान्यतः सिर से पाँव की तरफ अग्रसर होता है, विकास का यह सिद्धान्त कहलाता है।

• द्विपार्श्व से एकपाय
• प्रोक्सिमोडिस्टल (अन्दर से बाहर की ओर)
• सामान्य से विशिष्ट
• शिरोपादीय
उत्तर. शिरोपादीय

6. किशोरावस्था में बालकों को सयोग देने के लिए आवश्यक है?

• अभिप्रेरणा
• गलती निकालना
• आलोचना करना
• नकारात्मक व्यवहार करना
उत्तर. अभिप्रेरणा

7. “मैं किसी की परवाह नहीं करता” ऐसी अभिवृत्ति वाले बच्चों के व्यवहार को क्या कहते हैं?

• आक्रामकता
• सुरक्षात्मकता
• अस्वीकरण
• पश्चगमन
उत्तर. पश्चगमन

8. एक किशोर के संवेगों के विषय में निम्नलिखित में से गलत कथन कौन-सा है?

• संवेग अभिव्यक्ति अधिगम द्वारा परिवर्तित होती है
• संवेग स्थायी होता है।
• प्रत्येक संवेग से एक भावना जुड़ी होती है।
• संवेग बाह्य उद्दीपनों से जाग्रत होता है।
उत्तर. संवेग स्थायी होता है।

9. एक किशोर अपने बायें हाथ से कार्य करता है;जैसे खाना लेना या लिखना, इस विकास का कारण है।

• वंशानुगत व्यवहार
• विकासात्मक व्यवहार
• गलत व्यवहार
• सभी विकल्प सही हैं।
उत्तर. विकासात्मक व्यवहार

10. आनुवंशिकता सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है?

• बालक के भावनात्मक विकास में
• बालक के सामाजिक विकास में
• बालक के शारीरिक विकास में
• बालक के सांस्कृतिक विकास में
उत्तर. बालक के शारीरिक विकास में

11. संगणना अशक्तता समस्या सम्बन्धित है?

• शुद्ध बोलने से
• गलतियों के बिना लिखने से
• सही सूचना (संकेत) सुनने से
• गणितीय गणनाएँ करने से
उत्तर. गणितीय गणनाएँ करने से

12. छात्रों में नैतिक मूल्यों का प्रभावी रूप से विकास किया जा सकता है, यदि अध्यापक

• बार-बार मूल्यों की बात करे।
• स्वयं उन पर आचरण करे।
• महान व्यक्तियों की कहानियाँ सुनाये।
• देवी-देवताओं की बातें करे।
उत्तर. स्वयं उन पर आचरण करे।

13. पियाजे के अनुसार बालक सभी श्रेणियों की समस्याओं पर तार्किक विचार लागू करने में योग्य हो जाता है, यह विकास निम्नलिखित में से कौन-सी अवधि में होता है?

• औपचारिक क्रियात्मक अवधि
• मूर्त क्रियात्मक अवधि
• पूर्व-क्रियात्मक अवधि
• इन्द्रिय गति अवधि
उत्तर. औपचारिक क्रियात्मक अवधि

14. वह आन्तरिक मानसिक दशा जो किसी व्यवहार को आरम्भ करने, निर्देशित करने तथा बनाए रखने को प्रवृत्त करती है, कहलाती है?

• अभिरुचि
• अभिधारणा
• अभिवृत्ति
• अभिप्रेरणा
उत्तर. अभिप्रेरणा

15. कुछ लोग नए लोगों में आसानी से समायोजित हो जाते हैं क्योंकि उनमें उच्च

• बुद्धि लब्धि (I.Q.) होती है।
• शैक्षिक लब्धि (A.Q.) होती है।
• सांवेगिक लब्धि (E.Q.) होती है।
• आध्यात्मिक लब्धि (S.Q.) होती है।
उत्तर. सांवेगिक लब्धि (E.Q.) होती है।

16. किशोरों के साथ, विशेष रूप से असमायोजित किशोरों के साथ कार्य करते समय क्या उचित नहीं है?

• आलोचनात्मक उपागम
• प्रजातांत्रिक उपागम
• संग्रहित उपागम
• आदर्श उपागम
उत्तर. आलोचनात्मक उपागम

17. अभिभावकों और अध्यापकों द्वारा किशोर से व्यवहार की सर्वोत्तम विधि है?

• एकतन्त्रीय
• अनुज्ञात्मक
• प्रजातान्त्रिक
• नियंत्रात्मक
उत्तर. प्रजातान्त्रिक

18. अधिगम प्रतिफल का तात्पर्य है?

• बालक के व्यवहार में होने वाला परिवर्तन।
• शिक्षक की शिक्षण विधियों में परिवर्तन।
• पाठ्यवस्तु का परिमार्जन।
• पाठ्यवस्तु का पूर्ण होना।
उत्तर. बालक के व्यवहार में होने वाला परिवर्तन।

19. किशोरावस्था में व्यवहार व मनोवृत्ति पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है?

• शिक्षक का
• माता-पिता का
• संगी-साथियों का
• चलचित्रों का
उत्तर. संगी-साथियों का

20. बालकों के व्यक्तिगत विभेदों को पूरा करने में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान उपयुक्त नहीं है?

• उनकी योग्यताओं का आकलन होना चाहिए।
• उपयुक्त सुविधा और सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
• उन्हें चिह्नित (लेबल) कर देना चाहिए।
• व्यक्तिपरकता अनिवार्य करना चाहिए।
उत्तर. उन्हें चिह्नित (लेबल) कर देना चाहिए।

21. निम्नलिखित में से कौन-सा किशोरावस्था में सामाजिक विकास का एक लक्षण नहीं है?

• अपने वय समूह का एक सक्रिय सदस्य होना
• विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होना
• मैत्री संबंधों में भारी कमी होना
• विशिष्ट रुचियों में विस्तार होना।
उत्तर. मैत्री संबंधों में भारी कमी होना

22. एक बालक का सृजनात्मकता का स्तर औसत है,अकादमिक उपलब्धि उच्च है तथा सामाजिक विकास का स्तर कमजोर है, यह उदाहरण है।

• अन्तर वैयक्तिक अन्तर
• अन्तरा वैयक्तिक अन्तर
• वैयक्तिक अन्तर
• मापन योग्य वैयक्तिक अन्तर
उत्तर. अन्तरा वैयक्तिक अन्तर

23. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम का एक थार्नडाइक द्वारा प्रतिपादित अधिगम का प्राथमिक नियम है?

• सादृश्य का नियम
• अभ्यास का नियम
• आत्मीकरण का नियम
• मनोवृत्ति का नियम
उत्तर. अभ्यास का नियम

24. वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षणों की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता नहीं है?

• विश्वसनीयता
• वस्तुनिष्ठता
• वैधता
• व्यक्तिनिष्ठता
उत्तर. व्यक्तिनिष्ठता

25. विवेचनात्मक चिन्तन व्यक्ति में वे योग्यताएँ और कौशल विकसित करने में सहायक है, जो है।

• मूर्त अनुभव प्रदान करना।
• उचित व्याख्या, विश्लेषण, मूल्यांकन और निष्कर्ष निकालना।
• कुछ उत्पन्न करने और निर्माण करना।
• प्रतिक्रिया की विधियों का चिन्तन करना।
उत्तर. उचित व्याख्या, विश्लेषण, मूल्यांकन और निष्कर्ष निकालना।

26. ‘सतत और व्यापक मूल्यांकन’ (CCE) का उद्देश्य है?

• केवल बालक की तर्कशक्ति का मूल्यांकन करना।
• विकास के सभी पक्षों का मूल्यांकन करना।
• केवल छात्र के ज्ञान का मूल्यांकन करना।
• केवल छात्र की समझ का मूल्यांकन करना।
उत्तर. विकास के सभी पक्षों का मूल्यांकन करना।

27. एक अच्छे अध्यापक के लिए सीखने के सिद्धान्तों की जानकारी आवश्यक है, क्योंकि

• इससे अनुशासन बनाए रखने में सहायता मिलती है।
• पाठ्यवस्तु को रोचक बनाने में सहायता मिलती है।
• पाठ्यवस्तु को सरल तरीके से समझाने में सहायता मिलती है।
• इससे समय की बचत होती है।
उत्तर. पाठ्यवस्तु को सरल तरीके से समझाने में सहायता मिलती है।

28. निम्नलिखित में से कौन-सी सृजनात्मक बालक की विशेषता (योग्यता) नहीं है?

• विस्तारता
• मौलिकता
• विशुद्धता
• नवीनता
उत्तर. विशुद्धता

29. एक बालक के सामाजीकरण हेतु अध्यापक द्वारा अपनायी गई निम्नलिखित में से कौन-सी प्रविधि उपयुक्त नहीं है?

• प्रत्यक्ष शिक्षण
• तादात्मीकरण
• प्रजातन्त्रीय अनुशासन
• अति-संरक्षण
उत्तर. अति-संरक्षण

30. समेकित शिक्षा से तात्पर्य है?

• व्यक्तिगत भिन्नताओं को सामान्य कक्षा-कक्ष में पूरा करना।
• व्यक्तिगत भिन्नताओं को विभिन्न कक्षा-कक्षों में पूरा करना।
• व्यक्तिगत भिन्नताओं को विशिष्ट विद्यालयों में पूरा करना।
• व्यक्तिगत भिन्नताओं को घर पर अनुदेशन देकर पूरा करना।
उत्तर. व्यक्तिगत भिन्नताओं को सामान्य कक्षा-कक्ष में पूरा करना।

31. किस शब्द में ‘वी’ प्रत्यय का प्रयोग शुद्ध रूप से नहीं हुआ है?

• ऊर्जस्वी
• साध्वी
• तपस्वी
• मायावी
उत्तर. साध्वी

32. ‘योगीश्वर’ शब्द का सम्यक् संधि विच्छेद होगा?

• योगी + इश्वर
• योगि + ईश्वर
• योगि + श्वर
• योगिन् + ईश्वर
उत्तर. योगिन् + ईश्वर

33. ‘मैं खाना खा चुका हूँ।’ इस वाक्य में भूतकालिक भेद इंगित कीजिए।

• पूर्ण भूत
• सामान्य भूत
• आसन्न भूत
• संदिग्ध भूत
उत्तर. पूर्ण भूत

34. किस शब्द में समास की दृष्टि से विभक्ति का लोप नहीं, अपितु विभक्ति सहित प्रयोग किया गया है?

• सरसिज
• कृतघ्न
• स्वस्थ
• स्वर्णकार
उत्तर. सरसिज

35. अशुद्ध विकल्प को पहचानिए?

• विश्वामित्र = विश्व + मित्र
• मूसलाधार = मूसल + धार
• सभी = सब + ही
• दीनानाथ = दीना + नाथ
उत्तर. दीनानाथ = दीना + नाथ

36. “यज्ञशाला’ शब्द में उपयुक्त समास का चयन करें?

• द्वितीया तत्पुरुष
• तृतीया तत्पुरुष
• षष्ठी तत्पुरुष
• चतुर्थी तत्पुरुष
उत्तर. चतुर्थी तत्पुरुष

37. ‘नेत्री’ शब्द का पुंल्लिग क्या होगा?

• नेताइन
• नेतृ
• नेता
• अभिनेता
उत्तर. नेता

38. “वाय’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय लगा है?

• य
• एय
• इय
• अय
उत्तर. एय

39. अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द छाँटिए?

• व्यवसायिक
• कार्मिक
• सांघातिक
• षण्मासिक
उत्तर. व्यवसायिक

40. ‘जिसका जन्म अविवाहित कन्या के गर्भ से हुआ हो’ – के लिए शुद्ध शब्द है?

• कन्यापुत्र
• कानीन
• अवैध पुत्र
• कुमारीसुत
उत्तर. कानीन

41. “यदि तुम आते तो मैं भी तुम्हारे साथ चलता।”इस वाक्य हेतु सही काल है?

• आसन्न भूतकाल
• हेतुहेतुमद् भूतकाल
• संदिग्ध भूतकाल
• अपूर्ण भूतकाल
उत्तर. हेतुहेतुमद् भूतकाल

42. हिन्दी की ‘क’ ध्वनि व्याकरण की दृष्टि में है?

• अल्पप्राण-सघोष
• महाप्राण-सघोष
• अल्पप्राण-अघोष
• महाप्राण-अघोष
उत्तर. अल्पप्राण-अघोष

43. ‘बंदूक एक उपयोगी …………. है।’ रिक्त स्थान के लिए उचित शब्द का चयन करें?

• अस्त्र
• शस्त्र
• रक्षक
• औजार
उत्तर. शस्त्र

44. ‘गौरव’ शब्द की सही व्युत्पत्ति है?

• गुरु + व
• गुरु + अ
• गुरु + अव
• गौर + व
उत्तर. गुरु + अ

45. अशुद्ध विकल्प को चुनें?

• आर्ष-अनार्ष
• उद्धत-समुद्धत
• उन्मीलन-निमीलन
• अर्पण-ग्रहण
उत्तर. उद्धत-समुद्धत

46. ‘किताब’ किस भाषा का शब्द है?

• अरबी
• फ़ारसी
• अंग्रेजी
• हिन्दी
उत्तर. अरबी

47. व्याकरण की दृष्टि से ‘प्रेम’ शब्द क्या है?

• अव्यय
• भाववाचक संज्ञा
• विशेषण
• शुद्धता
उत्तर. भाववाचक संज्ञा

48. कौन-सा शब्द ‘धनुष’ का पर्यायवाची नहीं है?

• कोदंड
• विशिखासन
• चाप
• विशिख
उत्तर. विशिख

49. किस शब्द में विसर्ग संधि का प्रयोग नहीं हुआ?

• नभोमण्डल
• शिरोभाग
• क्षुधोत्तेजन
• सर्वतोमुखी
उत्तर. क्षुधोत्तेजन

50. उपसर्ग रहित शब्द है?

• सुरेश
• सुयोग
• अत्यधिक
• विदेश
उत्तर. सुरेश

51. ‘भूल गए राग रंग भूल गए छकड़ी, तीन चीज़ याद रही नून, तेल, लकड़ी’ – लोकोक्ति के लिए सही अर्थ का चयन कीजिए।

• महँगाई के आगे की विवशता
• नून, तेल, लकड़ी के बिना संसार अधूरा है
• अत्यावश्यक वस्तुओं से ही प्रेम
• गृहस्थी के चक्कर में फँस जाना
उत्तर. गृहस्थी के चक्कर में फँस जाना

52. निम्न शब्दों में से कौन-सा शब्द ‘रूढ़ है?

• गाय
• विद्यालय
• लम्बोदर
• पंकज
उत्तर. गाय

53. ‘वह जिस पर हमला किया गया हो’ – के लिए एक शब्द चुनें?

• आत्मघात
• आघात
• आक्रांत
• आक्रांता
उत्तर. आक्रांत

54. ‘जो नायिका अपने प्रेमी से मिलने स्वयं जाए’ -के लिए एक शब्द है।

• दुहिता
• अभिसारिका
• प्रोषितपतिका
• स्वयंगमना
उत्तर. अभिसारिका

55. किस शब्द में कर्मधारय समास का प्रयोग नहीं हुआ है?

• कदाचार
• जवाँमर्द
• क्रोधाग्नि
• कर्तव्याकर्त्तव्य
उत्तर. कर्तव्याकर्त्तव्य

56. Identify the figure of speech in the following sentence : I must be cruel, only to be kind.

• Epigram
• Paradox
• Analogy
• Metaphor
Answer. Paradox

57. ‘I don’t enjoy going to the dentist.’The word ‘going’ in the above sentence is alan

• Present Participle
• Infinitive
• Perfect Participle
• Gerund
Answer. Gerund

58. Which of the following expression means ‘extremely happy’ ?

• Be A Basket Case
• Fall Off Your Perch
• Be Off Your Trolley
• On Cloud Nine
Answer. On Cloud Nine

59. Choose the correct direct speech of the given reported speech :He said I’d better go because it was late.

• He Said, ”You’d Better Go Because It’s Late.”
• He Said, ”I’d Better Go Because It Was Late.”
• He Said, ”You’d Better Be Gone Because It Was Late.”
• He Said, ”You’d Better Go Because It Was Late.”
Answer. He Said, ”You’d Better Go Because It’s Late.”

60. Choose the correct indirect speech of the given sentence : Mother said, ”Don’t go to the park.”

• Mother Asked Us Not To Go To The Park.
• Mother Told Us Not To Go To The Park.
• Mother Said Us Not To Go To The Park.
• Mother Said To Us To Not To Go To The Park.
Answer. Mother Told Us Not To Go To The Park.

61. Since you were not there, I left a message with your sister. The underlined group of words in the above sentence is alan

• Noun Clause
• Adverb Clause Of Place
• Adverb Clause Of Time
• Adverb Clause Of Reason
Answer. Adverb Clause Of Reason

62. Choose the correct suffix to form the word. The meaning of the word is given : Copi………. = Plentiful

• Ous
• Some
• Ose
• Ful
Answer. Ous

63. I must finish this.The underlined word in the above sentence indicates

• Necessity
• Determination
• Wish
• Habit
Answer. Necessity

64. Choose the correct passive form of the verb in bracket in the given sentence : I suddenly realized I (watch).

• Am Being Watched
• Have Been Watched
• Am Watched
• Was Being Watched
Answer. Was Being Watched

65. Choose the correct passive construction of the sentence :Auctioneers will sell the painting at auction.

• The Painting Would Be Sold At Auction.
• The Painting Will Be Sold By The Auctioneers At Auction.
• The Painting Will Be Sold At Auction.
• The Painting Will Be Selling At Auction.
Answer. The Painting Will Be Sold At Auction.

66. In which of the following sentences do we need to insert the definite article ‘the’?

• They Are All Busy Growing Things.
• We Do Not Generally Speak Of Farmers ‘Growing Animals’.
• Why Do People Work ?
• They Are Different From Rest.
Answer. They Are Different From Rest.

67. Which of the following is spelt correctly?

• Pediatrician
• Padritician
• Pedaitrician
• Pidiatrician
Answer. Pediatrician

68. Which of the following words is mis spelt?

• Incongruous
• Chronological
• Synchronus
• Sympathetic
Answer. Synchronus

69. Which of the following sentences is correct?

• My Father’s Foot Was Put Down When I Said I Wanted A Car For My Seventeenth Birthday. He Said I Was Too Young
• My Father Down Put The Foot When I Said I Wanted A Car For My Seventeenth Birthday. He Said I Am Too Young
• My Father Put His Foot Down When I Said I Wanted A Car For My Seventeenth Birthday. He Said I Was Too Young.
• All Options Are Wrong
Answer. My Father Put His Foot Down When I Said I Wanted A Car For My Seventeenth Birthday. He Said I Was Too Young.

70. एक उत्पाद के अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन पूर्ति वक्र में यह अन्तर है कि अल्पकालीन पूर्ति वक्र साधारणतः

• क्षैतिज है।
• दीर्घकालीन वक्र के मुकाबले अधिक बेलोचदार है।
• दीर्घकालीन वक्र के मुकाबले अधिक लोचदार है।
• लोच इकाई के बराबर है।
उत्तर. दीर्घकालीन वक्र के मुकाबले अधिक बेलोचदार है।

71. निवेश बचत के बराबर है यह

• केन्सियन विचारधारा है।
• क्लासिकी विचारधारा है।
• यह बचत निवेश के बराबर जैसे ही है (S = I)
• हमेशा बराबर नहीं होते।
उत्तर. क्लासिकी विचारधारा है।

72. कमी का अर्थ है ।

• माँग अधिक है पूर्ति से
• साधनों के मुकाबले आवश्यकताएँ अधिक
• वस्तुओं की पूर्ति कुछेक उत्पादनकर्ताओं
• पूर्ति अधिक है माँग से।
उत्तर. माँग अधिक है पूर्ति से

73. राष्ट्रीय आय को मापा जाता है।

• NNP – प्रत्यक्ष कर – अनुदान
• GNP – अप्रत्यक्ष कर + अनुदान
• NNP – अप्रत्यक्ष कर + अनुदान
• NNP – अनुदान + प्रत्यक्ष कर
उत्तर. NNP – अप्रत्यक्ष कर + अनुदान

74. पूर्णरोजगार पर दीर्घकालीन स्थिर उत्पादन स्तर किस तरह का फिलिप्स वक्र प्रस्तुत करता है ?

• मूल बिन्दु के नतोदर
• मूल बिन्दु के उन्नतोदर
• लम्बवत्
• क्षितिज के समानान्तर
उत्तर. लम्बवत्

75. एक अर्थव्यवस्था में संभावित उत्पादन रु० 30,000 है। यदि वर्तमान उत्पादन रु० 25,000 है और सीमान्त उपभोग प्रवृत्ति 0.5 है, तो एक केन्सियन अर्थशास्त्री से किस अनुशंसा की अपेक्षा है ?

• सरकारी व्यय रु० 2,500 से बढ़ाए
• सरकारी व्यय रु० 10,000 से बढ़ाए
• सरकारी व्यय रु० 5,000 से बढ़ाए
• करों को रु० 2,500 से घटाए
उत्तर. सरकारी व्यय रु० 2,500 से बढ़ाए

76. हिस्टेरिसिस का तात्पर्य उस स्थिति से है जहाँ एक चर का इतिहास

• इसकी वर्तमान स्थिति को प्रभावित करता है
• इसके व्यवहार को प्रभावित नहीं करता।
• महत्त्वपूर्ण नहीं है।
• इसके भविष्य कथन के लिए आवश्यक नहीं है।
उत्तर. इसकी वर्तमान स्थिति को प्रभावित करता है

77. जब एक अर्थशास्त्री कहता है कि किसी उत्पाद की माँग बढ़ गई है, तब उसका तात्पर्य है कि

• माँग वक्र बायीं ओर खिसक गया है।
• उत्पाद की कीमत घट गई है, परिणामस्वरूप उपभोक्ता उस उत्पाद को ज्यादा खरीद रहे हैं।
• उत्पाद किसी कारणवश, विशेषकर सीमित हो गया है ।
• उपभोक्ताओं की अब इस उत्पाद को किसी दी हुई कीमत पर ज्यादा खरीदने की इच्छा है
उत्तर. उपभोक्ताओं की अब इस उत्पाद को किसी दी हुई कीमत पर ज्यादा खरीदने की इच्छा है

78. निम्न में से वास्तविक चर कौन-से हैं ? I . कीमत स्तर II – मुद्रा स्फीति की दर III- रोजगार

• केवल I
• केवल II
• केवल III
• केवल I और II
उत्तर. केवल III

79. ऑकन का नियम सम्बन्ध बनाता है।

• बेरोजगारी एवं संवृद्धि के बीच
• रोजगार एवं संवृद्धि के बीच
• कर दर एवं करें आय के बीच
• मुद्रा स्फीति एवं बेरोजगारी के बीच
उत्तर. बेरोजगारी एवं संवृद्धि के बीच

80. पूँजी स्टॉक में परिवर्तन बराबर है।

• सकल निवेश के
• पूँजी हास के
• विशुद्ध निवेश के
• विशुद्ध निवेश – पूँजी हास के
उत्तर. विशुद्ध निवेश के

81. एक तटस्थता वक्र पर सभी बिन्दु वस्तुओं के उन समूहों का प्रतिनिधित्व करते हैं ।

• जो एक उपभोक्ता द्वारा समान रूप से पसन्द किए जाते हैं।
• जिनकी एक उपभोक्ता को समान लागत लगती है।
• जो उपभोक्ताओं को उपलब्ध हैं।
• जो समाज द्वारा समान रूप से पसन्द किए जाते हैं
उत्तर. जो एक उपभोक्ता द्वारा समान रूप से पसन्द किए जाते हैं।

82. कल्पना कीजिए कि 2000 एवं 2010 के बीच मौद्रिक सकल राष्ट्रीय उत्पाद सं० 1000 बिलियन से बढ़कर रु० 1500 बिलियन हो गया और कीमत सूचकांक 100 से बढ़कर 200 हो गया। निम्न में से 2010 के लिए सकल राष्ट्रीय उत्पाद 2000 की कीमतों पर कौन अभिव्यक्त करता है ?

• रु० 750 बिलियन
• रु० 1000 बिलियन
• रु० 1500 बिलियन
• रु० 500 बिलियन
उत्तर. रु० 750 बिलियन

83. उत्पादन अन्तराल दिया गया है।

• माँग एवं पूर्ति में अन्तर से
• आवश्यकताएँ एवं साधनों में अन्तर से
• संभावित उत्पादन एवं वास्तविक उत्पादन में अन्तर से
• मुद्रा स्फीति में वृद्धि से
उत्तर. संभावित उत्पादन एवं वास्तविक उत्पादन में अन्तर से

84. जॉन मेनार्ड केन्स

• एक अमेरिकन अर्थशास्त्री थे
• “पूर्ति अपनी माँग स्वयं उत्पन्न करती है में विश्वास नहीं करते थे ।
• व्यष्टि अर्थशास्त्र के जनक थे।
• इसमें विश्वास नहीं करते थे कि निजी निवेश में परिवर्तन आर्थिक अस्थायित्व का महत्त्वपूर्ण स्रोत है।
उत्तर. “पूर्ति अपनी माँग स्वयं उत्पन्न करती है में विश्वास नहीं करते थे ।

85. सन्तुलित कीमत ऊपर नहीं बढ़ेगी जब ऋणात्मक ढाल वाला माँग वक्र दाहिनी ओर खिसकता है, अगर

• पूर्ति वक्र लुम्बवत् हो
• कीमत बढ़ने के साथ पूर्ति की मात्रा बढ़ जाती है।
• पूर्ति वक्र क्षैतिज है।
• स्थानापन्न की कीमतें घट जाती हैं.
उत्तर. पूर्ति वक्र क्षैतिज है।

86. सौदों के लिए मुद्रा की माँग बढ़ेगी, जब

• GDP कम हो जाती है।
• GDP बढ़ जाती है
• ब्याजदर घटती है ।
• अप्रत्याशित भुगतानों के बढ़ने की संभावना हो
उत्तर. GDP बढ़ जाती है

87. एक एकाधिकारात्मक प्रतियोगी विक्रेता का माँग वक्र अधिक बेलोचदार की ओर अभिमुख होगा

• जैसे ही बाजार में प्रतिस्थापन उत्पादें बढ़ती
• जैसे ही प्रतियोगियों की संख्या बढ़ती है।
• जैसे ही उद्योग में प्रवेश की रुकावटें घटती
• जैसे ही फर्म अपने उत्पाद को प्रतिस्पर्धी फर्मों द्वारा प्रस्तुत उत्पाद से अधिक अलग कर सकेगी।
उत्तर. जैसे ही फर्म अपने उत्पाद को प्रतिस्पर्धी फर्मों द्वारा प्रस्तुत उत्पाद से अधिक अलग कर सकेगी।

88. एक वाणिज्यिक बैंक की माँग जमा देनदारी रु० 1,00,000 है और रु० 20,000 के कोष हैं। यदि आरक्षित कोषानुपात 10 प्रतिशत हो, तो उस अधिकतम ऋण की सीमा क्या है जो बैंकिंग व्यवस्था बढ़ा सकेगी ?

• रु० 25,000
• रु० 1,00,000
• रु० 1,20,000
• रु० 4,00,000
उत्तर. रु० 1,00,000

89. मान लीजिए करों में रु० 50 बिलियन की कमी होती है। यदि सीमान्त उपयोग प्रवृत्ति 0.8 हो, तो उत्पादन का मूल्य बढ़ेगा

• रु० 40 बिलियन से
• रु० 50 बिलियन से
• रु० 160 बिलियन से
• रु० 200 बिलियन से
उत्तर. रु० 200 बिलियन से

90. असम्बन्धित को बाहर कीजिए

• बैंक दर
• नकद कोषानुपात
• वैधानिक तरलता अनुपात
• त्वरित मुद्रा दर
उत्तर. त्वरित मुद्रा दर

91. सीमान्त उत्पादन ह्रास नियम यह इंगित करता

• एक सीमा के बाद अतिरिक्त उपयोगिता जो उत्पाद की अतिरिक्त इकाई से प्राप्त होती है, इससे उपभोक्ता को अधिक से अधिक सन्तुष्टि प्राप्त होती है।
• एक प्रतियोगी उद्योग द्वारा उत्पादित वस्तु का माँग वक्र नीचे की ओर ढलवाँ होता है।
• एक फर्म का दीर्घकालीन औसत लागत वक्र U आकार का होता है ।
• जब अल्पकाल में एक फर्म उत्पादन का विस्तार करती है तो अंततोगत्वा सीमान्त लागत बढ़ेगी।
उत्तर. जब अल्पकाल में एक फर्म उत्पादन का विस्तार करती है तो अंततोगत्वा सीमान्त लागत बढ़ेगी।

92. “यदि मैं अधिक सन्तरे पैदा करता हूँ तो मुझे अधिक मुद्रा प्राप्त होगी। इसी भाँति यदि सन्तरों का कुल उत्पादन बढ़ता है तो सन्तरे पैदा करने वालों की आय बढ़ जाएगी। यह कथन स्पष्ट उदाहरण है।

• एक आदर्श दृष्टिकोण का
• प्रोत्साहन की भूमिका एवं चिन्तन के आर्थिक दृष्टिकोण का
• संयोजन हेत्वाभास का
• निर्णयकर्ताओं के मित्तव्ययी व्यवहार का
उत्तर. संयोजन हेत्वाभास का

93. संभावित GNP

• में से वास्तविक GNP को घटाने पर व्यवसाय में मन्दी के कारण उत्पादन में कमी का माप है।
• वास्तविक GNP से हमेशा कम होती है सिवाय मन्दी के समय
• यह उस न्यूनतम उत्पादन का माप है जो एक अर्थव्यवस्था किसी भी समय यथोचित रीति से उत्पादित कर सकती है।
• पूर्ण रोजगार के समय वास्तविक GNP का 95 से 96 प्रतिशत होती है।
उत्तर. में से वास्तविक GNP को घटाने पर व्यवसाय में मन्दी के कारण उत्पादन में कमी का माप है।

94. यदि उपभोक्ताओं की मौद्रिक आय घट जाती है, परिणाम स्वरूप, उत्पाद A की माँग बढ़ जाती है। तब यह निष्कर्ष निकलता है कि उत्पाद A

• एक घटिया वस्तु है।
• एक प्रतिस्थापन वस्तु है।
• एक पूरक वस्तु है।
• एक सामान्य वस्तु है।
उत्तर. एक घटिया वस्तु है।

95. GNP में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर GNP को दुगुना करेगी करीब ।

• 3 वर्ष में
• 12 वर्ष में
• 24 वर्ष में
• 16 वर्ष में
उत्तर. 12 वर्ष में

96. यदि A = 383, AB = 35, N = 1500 एवं B = 360 हो, तो का मूल्य बताइये

• 360
• 1140
• 1117
• 792
उत्तर. 792

97. विवेकशील प्रत्याशा सिद्धान्त के अनुसार, सरकार की प्रत्याशित नीति

• कुछ लोगों को हर समय मूर्ख बना देगी।
• सभी लोगों को कुछ समय के लिए मूर्ख बना देगी
• कुछ लोगों को कुछ समय के लिए मूर्ख बना देगी
• किसी को मूर्ख नहीं बना पाएगी
उत्तर. किसी को मूर्ख नहीं बना पाएगी

98. विस्तृत एवं गहन आर्थिक संवृद्धि में अन्तर लगभग वही है, जो अन्तर है बीच संवृद्धि दर

• कुल GNP एवं प्रति व्यक्ति GNP के
• कुल GNP एवं कुल विशुद्ध आर्थिक कल्याण के
• प्रति व्यक्ति GNP एवं प्रति व्यक्ति विशुद्ध आर्थिक कल्याण के
• वास्तविक प्रति व्यक्ति GNP एवं प्रति व्यक्ति विशुद्ध आर्थिक कल्याण के
उत्तर. कुल GNP एवं प्रति व्यक्ति GNP के

99. मन्दी के समाधान के लिए विस्तारित मौद्रिक नीति की तुलना में विस्तारित राजकोषीय नीति का तुरन्त प्रभाव संभवतः होगा

• नीची मुद्रा स्फीति
• कुम सार्वजनिक व्यय
• ऊँची ब्याज दरें
• नीची GDP संवृद्धि दर
उत्तर. ऊँची ब्याज दरें

100. प्रथम श्रेणी कीमत विभेद के अन्तर्गत

• वस्तुओं को विभिन्न कीमतों पर समूह में बेचा जाता है।
• उपभोक्ताओं के पास उपभोक्ता की बचत नहीं बचती
• बाजारों को लोच के आधार पर विभाजित किया जाता है।
• एकाधिकारी, उपभोक्ताओं से प्रतियोगी कीमत लेता है।
उत्तर. उपभोक्ताओं के पास उपभोक्ता की बचत नहीं बचती

101. एक गणितीय तकनीक जो व्यष्टि अर्थशास्त्र में बारंबार काम में नहीं ली जाती, वह है।

• अनुकूलतम स्थिति।
• फलन-चिह्न
• रेखा चित्रण
• लेखांकन
उत्तर. लेखांकन

102. एक घटिया वस्तु को पृथक किया जाता है।

• माँग की ऋणात्मक कीमत लोच से
• माँग की धनात्मक कीमत लोच से
• माँग की धनात्मक आय लोच से
• माँग की ऋणात्मक आय लोच से
उत्तर. माँग की ऋणात्मक आय लोच से

103. एक फर्म के लिए अल्पकाल एक वह समय अवधि है जिसका विस्तार अपर्याप्त है, इसका परिवर्तन करने के लिए।

• उत्पादन
• प्रयोग की जाने वाली श्रम की मात्रा
• प्लान्ट एवं भारी उपस्कर
• कीमत
उत्तर. प्लान्ट एवं भारी उपस्कर

104. यदि एक अर्थव्यवस्था पूर्ण रोजगार के स्तर पर उत्पादन कर रही है, तब

• सरकार का बजट सन्तुलित है।
• व्यापार शेष सन्तुलन में है
• बेरोजगारी की दर शून्य है।
• घर्षणात्मक बेरोजगारी है।
उत्तर. घर्षणात्मक बेरोजगारी है।

105. यदि उत्पादन संभावना वक्र मूलु बिन्दु के नतोदर हो, तो निम्न में से क्या सही है ?

• सीमान्त लागतें घट रही हैं।
• अवसर लागतें बढ़ रही हैं।
• साधन पूर्णतया स्थानापन्न हैं।
• पैमाने के बढ़ते प्रतिफल हैं।
उत्तर. अवसर लागतें बढ़ रही हैं।

106. मुद्रा माँग वक्र को निम्न में से कौन-से कारण नहीं खिसकाते ?

• वास्तविक GDP
• मौद्रिक GDP
• ब्याज की दर
• कीमत स्तर
उत्तर. ब्याज की दर

107. समग्र पूर्ति वक्र दाहिनी तरफ खिसकता है, यदि

• शिक्षा के अवसर घटते हैं।
• कम्पनी कर बढ़ते हैं।
• संयंत्र एवं उपस्कर में निवेश बढ़ता है।
• श्रम पूर्ति घट जाती है।
उत्तर. शिक्षा के अवसर घटते हैं।

108. एक फर्म का औसत कुल लागत वक्र न्यूनतम होगा उस उत्पादन स्तर पर जहाँ

• एक फर्म परिवर्तनशील साधनों से घटते हुए प्रतिफल की शुरूआत का सामना करे
• सीमान्त लागतें जहाँ न्यूनतम हों
• फर्म के लाभ हमेशा अधिकतम हों
• सीमान्त लागत वक्र औसत कुल लागत वक्र को काटे
उत्तर. सीमान्त लागत वक्र औसत कुल लागत वक्र को काटे

109. मान लीजिए एक संयन्त्र के रु० 10,000 मूल्य के अतिरिक्त उत्पादन के कारण पास की नदी में रु० 3,000 मूल्य का कूड़ा जमा हो जाता है। अतिरिक्त GDP का मूल्य क्या है ?

• रु० 3,000 से कमी ।
• रु० 10,000 से वृद्धि
• रु० 7,000 से वृद्धि
• रु० 7,000 से कमी।
उत्तर. रु० 10,000 से वृद्धि

110. जब कीमत सूचकांक 125 से बढ़कर 150 हो ज्ञाता है, तो मुद्रा का मूल्य ।

• 25 प्रतिशत से बढ़ता है।
• 25 प्रतिशत से घटता है।
• 20 प्रतिशत से बढ़ता है।
• 17 प्रतिशत से घटता है।
उत्तर. 17 प्रतिशत से घटता है।

111. फिलिप्स वक्र द्वारा वर्णित अदला-बदली निम्न में से कौन निर्मित करता है ?

• AS वक्र दाहिनी ओर गति करता है।
• अदा लागतें बढ़ जाती हैं, साथ ही बेरोजगारी बढ़ जाती है।
• AD वक्र दाहिनी ओर गति करता है।
• GDP बढ़ती है जबकि कीमत स्तर ऊपर जाता है ।
उत्तर. AD वक्र दाहिनी ओर गति करता है।

112. मान लीजिए आरक्षित कोषानुपात 10 प्रतिशत है और एक मात्र बैंक (जिसके पास अतिरिक्त कोष नहीं है) को रु० 1,000 जमा प्राप्त होती है। बैंक के आधिक्य कोषों का मूल्य क्या है ?

• रु० 100
• रु० 900
• रु० 10,000
• रु० 9,000
उत्तर. रु० 900

113. विवेकशील प्रत्याशा क्रान्ति को आगे बढ़ाया

• रॉबर्ट ई० लुकास ने
• फ्रेडरिक एस० मिस्किन ने
• फ्रेन्को मोडिगलियानी ने
• लॉरेन्स आर० क्लाइन ने
उत्तर. रॉबर्ट ई० लुकास ने

114. एक नीति जो आर्थिक घटनाओं की विलक्षणता के अनुकूल होती है, वह है।

• संकुचित नीति
• निश्चित नियम नीति
• विवेकपूर्ण नीति
• विस्तारित नीति
उत्तर. विवेकपूर्ण नीति

115. GDP चार क्वार्टर में एक कतार में बढ़ता है और अगले तीन क्वार्टर में गिर जाता है। व्यापार चक्र के संदर्भ में आप इस स्थिति को किस प्रकार समझाएँगे ?

• विस्तार, शिखर, मन्दी
• गर्त, विस्तार, शिखर
• विस्तार, मन्दी, शिखर
• शिखर, विस्तार, गर्त
उत्तर. विस्तार, शिखर, मन्दी

116. यदि एक एकाधिकारात्मक प्रतियोगी फर्म उस उत्पादन स्तर पर उत्पादन करती है जहाँ सीमान्त लागत 10 रु० एवं सीमान्त आगम् 22 रु० है, तब फर्म को

• लागतें कम करने के लिए उत्पादन घटाना चाहिए।
• फर्म को प्रति इकाई लाभ में सुधार के लिए उत्पाद की कीमत बढ़ानी चाहिए।
• कीमत घटानी चाहिए ताकि बिक्री बढ़ाई जा सके।
• उत्पादन एवं कीमत अपरिवर्तित रखनी चाहिए।
उत्तर. कीमत घटानी चाहिए ताकि बिक्री बढ़ाई जा सके।

117. मुद्रा विस्फीति है ।

• मुद्रा स्फीति की दर में कमी
• अंवस्फीति ।
• ऋणात्मक मुद्रा स्फीति
• शून्य मुद्रा स्फीति
उत्तर. मुद्रा स्फीति की दर में कमी

118. किसी उत्पाद की माँग घटने का कारण बनेगा।

• साधनों की कीमतों का घटना और इसलिए उत्पादन का बढ़ना
• उत्पादन का घटना एवं इस उत्पाद को उत्पादित करने वाले साधनों की माँग का भी घटना
• उत्पादन का घटना किन्तु साधनों की माँग का स्थिर रहना
• उत्पादन का घटना और साधनों की कीमतों का गिरना केवल और केवल तभी जब इनकी पूर्ति लोचदार हो ।
उत्तर. उत्पादन का घटना एवं इस उत्पाद को उत्पादित करने वाले साधनों की माँग का भी घटना

119. व्यापार चक्र के मुद्रावादी मॉडल की मुख्य प्रेरक शक्ति क्या है ?

• प्रवर्तन
• समग्र माँग में परिवर्तन
• आर्थिक नीति में अप्रत्याशित परिवर्तन
• मुद्रा के परिमाण में परिवर्तन
उत्तर. मुद्रा के परिमाण में परिवर्तन

120. किन दो कारणों की समानता से विदेशी विनिमय दरें निर्धारित होती हैं ?

• निर्यात कीमतें एवं मुद्रा स्फीति
• बजट घाटा और व्यापार घाटा
• व्यापार घाटा और मुद्रा स्फीति
• क्रय शक्ति एवं ब्याज दरें।
उत्तर. क्रय शक्ति एवं ब्याज दरें।

121. निम्न में कौन-सा एक एकाधिकारी की पूर्ति नीति का श्रेष्ठ वर्णन करता है ? एकाधिकारी पूर्ति तब तक करता रहेगा, जब तक

• सीमान्त लागत सीमान्त आगम बराबर हो
• औसत कुल लागत न्यूनतम हो
• प्रति इकाई लाभ अधिकतम हो
• कुल आगम कुल लागत के बराबर हो
उत्तर. सीमान्त लागत सीमान्त आगम बराबर हो

122. मुद्रा स्फीति अन्तराल कम किया जा सकता है।

• व्यक्तिगत आयकर बढ़ाकर
• सरकारी व्यय बढ़ाकर
• बैंकों के लिए कोषों की आवश्यकता घटाकर
• बैंक दर घटाकर
उत्तर. व्यक्तिगत आयकर बढ़ाकर

123. मिश्रित अर्थव्यवस्था की एक मुख्य शर्त है कि वहा

• निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र हैं।
• प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र हैं।
• पूँजी एवं उपभोग वस्तुओं के क्षेत्र हैं।
• भारी उद्योग एवं हल्के उद्योग हैं।
उत्तर. निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र हैं।

124. एक प्रतियोगी उद्योग में अतिरिक्त आगम जो एक साधन की अतिरिक्त इकाई लगाने से प्राप्त होता है, इसे उल्लेखित किया जाता है इस साधन की

• सीमान्त लागत से
• सीमान्त उत्पाद मूल्य से
• सीमान्त भौतिक उत्पाद से
• सीमान्त उत्पादकता से
• सीमान्त उत्पाद मूल्य से

125. प्रतियोगी उत्पादित उत्पाद X की कीमत में कमी लाने में निम्न में से कौन पहल करेंगे ?

• Y जो एक प्रतिस्थापन है, इसकी कीमत में
• Z जो एक पूरक है, इसकी कीमत में कमी वृद्धि
• K जो एक उत्पादन का साधन है जिसका प्रयोग X के उत्पादन में किया जाता है, इसकी कीमत में कमी
• किसी भी वस्तु पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उत्तर. K जो एक उत्पादन का साधन है जिसका प्रयोग X के उत्पादन में किया जाता है, इसकी कीमत में कमी

126. एक अर्थशास्त्री का यह कथन कि एक फर्म शून्य लाभ प्राप्त कर रही है, इसका तात्पर्य है रही है।

• फर्म व्यवसाय से बाहर जाने वाली है।
• फर्म अपनी आस्तियों पर शून्य लाभ कमा
• फर्म अपनी आस्तियों पर सामान्य लाभ कमा रही है।
• फर्म का लेखांकन लाभ शून्य है।
उत्तर. फर्म अपनी आस्तियों पर सामान्य लाभ कमा रही है।

127. घर्षणात्मक बेरोजगारी

• घट जायेगी, यदि बेरोजगारी मुआवजा भुगतान बढ़ जाए।
• बॅढ़ जायेगी, यदि बेरोजगार कार्यकर्ताओं को रोजगार विस्तार सम्बन्धी सूचना के उन्नत तरीके उपलब्ध हों।
• घट जायेगी, यदि अर्थव्यवस्था में हरेक को पूर्ण सूचना प्राप्त हो ।
• उत्पन्न होती है, प्राथमिक रूप से मुद्रा पूर्ति के अनुचित प्रबन्धन से
उत्तर. घट जायेगी, यदि अर्थव्यवस्था में हरेक को पूर्ण सूचना प्राप्त हो ।

HTET PGT Economics परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में HTET Previous Year Question Paper pdf – Level- 3 PGT HTET Level 3 PGT Economics Previous year Paper htet pgt economics solved question paper HTET PGT Economics प्रीवियस पेपर इन हिंदी HTET Economics Level III Old question papers से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button