Online Test

HTET Level 3 PGT Computer Science Question Paper in Hindi

HTET Level 3 PGT Computer Science Question Paper in Hindi

HTET Level 3 PGT Computer की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को इस परीक्षा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण स्टडी मैटेरियल चाहिए होता है ताकि वह इस परीक्षा की तैयारी सबसे अच्छी कर सके तो जो उम्मीदवार HTET Level 3 PGT Computer की तैयारी कर रहा है उसके लिए हमारी इस पोस्ट में HTET Level 3 PGT Computer परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जिन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें यह प्रशन पहले भी HTET Level 3 PGT Computer की काफी परीक्षा में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षा में पूछे जा सकते हैं.

अधिगम प्रतिफल का तात्पर्य है?
• बालक के व्यवहार में होने वाला परिवर्तन।
• शिक्षक की शिक्षण विधियों में परिवर्तन।
• पाठ्यवस्तु का परिमार्जन।
• पाठ्यवस्तु का पूर्ण होना।
Answer
बालक के व्यवहार में होने वाला परिवर्तन।
निम्नलिखित में से कौन-सा किशोरावस्था में सामाजिक विकास का एक लक्षण नहीं है?
• अपने वय समूह का एक सक्रिय सदस्य होना
• विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होना
• मैत्री संबंधों में भारी कमी होना
• विशिष्ट रुचियों में विस्तार होना।
Answer
मैत्री संबंधों में भारी कमी होना
बालकों के व्यक्तिगत विभेदों को पूरा करने में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान उपयुक्त नहीं है?
• उनकी योग्यताओं का आकलन होना चाहिए।
• उपयुक्त सुविधा और सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
• उन्हें चिह्नित (लेबल) कर देना चाहिए।
• व्यक्तिपरकता अनिवार्य करना चाहिए।
Answer
उन्हें चिह्नित (लेबल) कर देना चाहिए।
एक बालक के सामाजीकरण हेतु अध्यापक द्वारा अपनायी गई निम्नलिखित में से कौन-सी प्रविधि उपयुक्त नहीं है?
• प्रत्यक्ष शिक्षण
• तादात्मीकरण
• प्रजातन्त्रीय अनुशासन
• अति-संरक्षण
Answer
अति-संरक्षण
किशोरावस्था में व्यवहार व मनोवृत्ति पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है?
• शिक्षक का
• माता-पिता का
• संगी-साथियों का
• चलचित्रों का
Answer
संगी-साथियों का
निम्नलिखित में से कौन-सी सृजनात्मक बालक की विशेषता (योग्यता) नहीं है?
• विस्तारता
• मौलिकता
• विशुद्धता
• नवीनता
Answer
विशुद्धता
विकास सामान्यतः सिर से पाँव की तरफ अग्रसर होता है, विकास का यह सिद्धान्त कहलाता है।
• द्विपार्श्व से एकपाय
• प्रोक्सिमोडिस्टल (अन्दर से बाहर की ओर)
• सामान्य से विशिष्ट
• शिरोपादीय
Answer
शिरोपादीय
किशोरों के साथ, विशेष रूप से असमायोजित किशोरों के साथ कार्य करते समय क्या उचित नहीं है?
• आलोचनात्मक उपागम
• प्रजातांत्रिक उपागम
• संग्रहित उपागम
• आदर्श उपागम
Answer
आलोचनात्मक उपागम
पियाजे के अनुसार बालक सभी श्रेणियों की समस्याओं पर तार्किक विचार लागू करने में योग्य हो जाता है, यह विकास निम्नलिखित में से कौन-सी अवधि में होता है?
• औपचारिक क्रियात्मक अवधि
• मूर्त क्रियात्मक अवधि
• पूर्व-क्रियात्मक अवधि
• इन्द्रिय गति अवधि
Answer
औपचारिक क्रियात्मक अवधि
निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम का एक थार्नडाइक द्वारा प्रतिपादित अधिगम का प्राथमिक नियम है?
• सादृश्य का नियम
• अभ्यास का नियम
• आत्मीकरण का नियम
• मनोवृत्ति का नियम
Answer
अभ्यास का नियम
वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षणों की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता नहीं है?
• विश्वसनीयता
• वस्तुनिष्ठता
• वैधता
• व्यक्तिनिष्ठता
Answer
व्यक्तिनिष्ठता
किशोरावस्था में बालकों को सयोग देने के लिए आवश्यक है?
• अभिप्रेरणा
• गलती निकालना
• आलोचना करना
• नकारात्मक व्यवहार करना
Answer
अभिप्रेरणा
समेकित शिक्षा से तात्पर्य है?
• व्यक्तिगत भिन्नताओं को सामान्य कक्षा-कक्ष में पूरा करना।
• व्यक्तिगत भिन्नताओं को विभिन्न कक्षा-कक्षों में पूरा करना।
• व्यक्तिगत भिन्नताओं को विशिष्ट विद्यालयों में पूरा करना।
• व्यक्तिगत भिन्नताओं को घर पर अनुदेशन देकर पूरा करना।
Answer
व्यक्तिगत भिन्नताओं को सामान्य कक्षा-कक्ष में पूरा करना।
छात्रों में नैतिक मूल्यों का प्रभावी रूप से विकास किया जा सकता है, यदि अध्यापक
• बार-बार मूल्यों की बात करे।
• स्वयं उन पर आचरण करे।
• महान व्यक्तियों की कहानियाँ सुनाये।
• देवी-देवताओं की बातें करे।
Answer
स्वयं उन पर आचरण करे।
संवेगों का विभेदीकरण किस समय होता है?
• बच्चे के जन्म के समय
• शैशवावस्था के दौरान
• किशोरावस्था के दौरान
• वयस्कावस्था के दौरान
Answer
शैशवावस्था के दौरान
निर्मितिवादी कक्षा-कक्ष की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएँ हैं?
• छात्रों द्वारा प्रयोग की योजना बनाना,निष्कर्ष निकालना और अपने निष्कर्षों की तुलना करना।
• ज्ञान वस्तुनिष्ठ, सार्वभौमिक और पूर्ण है।
• अध्यापक आधिकारिक ज्ञान छात्रों को स्थानान्तरित करता है।
• छात्र ‘सही’ उत्तर को तलाशते हैं।
Answer
छात्रों द्वारा प्रयोग की योजना बनाना,निष्कर्ष निकालना और अपने निष्कर्षों की तुलना करना।
विवेचनात्मक चिन्तन व्यक्ति में वे योग्यताएँ और कौशल विकसित करने में सहायक है, जो है।
• मूर्त अनुभव प्रदान करना।
• उचित व्याख्या, विश्लेषण, मूल्यांकन और निष्कर्ष निकालना।
• कुछ उत्पन्न करने और निर्माण करना।
• प्रतिक्रिया की विधियों का चिन्तन करना।
Answer
उचित व्याख्या, विश्लेषण, मूल्यांकन और निष्कर्ष निकालना।
एक किशोर के संवेगों के विषय में निम्नलिखित में से गलत कथन कौन-सा है?
• संवेग अभिव्यक्ति अधिगम द्वारा परिवर्तित होती है
• संवेग स्थायी होता है।
• प्रत्येक संवेग से एक भावना जुड़ी होती है।
• संवेग बाह्य उद्दीपनों से जाग्रत होता है।
Answer
संवेग स्थायी होता है।
अभिभावकों और अध्यापकों द्वारा किशोर से व्यवहार की सर्वोत्तम विधि है?
• एकतन्त्रीय
• अनुज्ञात्मक
• प्रजातान्त्रिक
• नियंत्रात्मक
Answer
प्रजातान्त्रिक
एक बालक का सृजनात्मकता का स्तर औसत है,अकादमिक उपलब्धि उच्च है तथा सामाजिक विकास का स्तर कमजोर है, यह उदाहरण है।
• अन्तर वैयक्तिक अन्तर
• अन्तरा वैयक्तिक अन्तर
• वैयक्तिक अन्तर
• मापन योग्य वैयक्तिक अन्तर
Answer
अन्तरा वैयक्तिक अन्तर
संगणना अशक्तता समस्या सम्बन्धित है?
• शुद्ध बोलने से
• गलतियों के बिना लिखने से
• सही सूचना (संकेत) सुनने से
• गणितीय गणनाएँ करने से
Answer
गणितीय गणनाएँ करने से
“मैं किसी की परवाह नहीं करता” ऐसी अभिवृत्ति वाले बच्चों के व्यवहार को क्या कहते हैं?
• आक्रामकता
• सुरक्षात्मकता
• अस्वीकरण
• पश्चगमन
Answer
पश्चगमन
एक छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम कर रहा है। उसके पिता ने उसे अच्छे अंक आने पर मोटरसाइकिल देने का वादा किया है। इसका अर्थ है।
• आन्तरिक प्रेरणा
• बाह्य प्रेरणा
• गणितीय प्रेरणा
• आन्तरिक तथा बाह्य प्रेरणा
Answer
आन्तरिक तथा बाह्य प्रेरणा
अधिगमकर्ता केन्द्रित उपागम के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से जो कथन गलत है वह है।
• यह अधिगमकर्ता की योग्यताओं, क्षमताओं और अधिगम शैली का ध्यान रखता है।
• यह अन्वेषण, अवलोकन महत्त्व पर बल देता है। और खोज के
• यह अध्यापक द्वारा अधिगमकर्ता को ज्ञान स्थानान्तरण पर बल देता है।
• यह अनुभवजन्य-अधिगम, समस्या-समाधान, सम्प्रत्यय-मानचित्र तथा सृजनशील-लेखन जैसी विधियों का प्रयोग करता है।
Answer
यह अध्यापक द्वारा अधिगमकर्ता को ज्ञान स्थानान्तरण पर बल देता है।
एक अच्छे अध्यापक के लिए सीखने के सिद्धान्तों की जानकारी आवश्यक है, क्योंकि
• इससे अनुशासन बनाए रखने में सहायता मिलती है।
• पाठ्यवस्तु को रोचक बनाने में सहायता मिलती है।
• पाठ्यवस्तु को सरल तरीके से समझाने में सहायता मिलती है।
• इससे समय की बचत होती है।
Answer
पाठ्यवस्तु को सरल तरीके से समझाने में सहायता मिलती है।
‘सतत और व्यापक मूल्यांकन’ (CCE) का उद्देश्य है?
• केवल बालक की तर्कशक्ति का मूल्यांकन करना।
• विकास के सभी पक्षों का मूल्यांकन करना।
• केवल छात्र के ज्ञान का मूल्यांकन करना।
• केवल छात्र की समझ का मूल्यांकन करना।
Answer
विकास के सभी पक्षों का मूल्यांकन करना।
आनुवंशिकता सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है?
• बालक के भावनात्मक विकास में
• बालक के सामाजिक विकास में
• बालक के शारीरिक विकास में
• बालक के सांस्कृतिक विकास में
Answer
बालक के शारीरिक विकास में
एक किशोर अपने बायें हाथ से कार्य करता है;जैसे खाना लेना या लिखना, इस विकास का कारण है।
• वंशानुगत व्यवहार
• विकासात्मक व्यवहार
• गलत व्यवहार
• सभी विकल्प सही हैं।
Answer
विकासात्मक व्यवहार

1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button