Online TestSamanya Gyan

Himachal Pradesh GK for HPPSC Exams

Himachal Pradesh GK For HPPSC Exams

Himachal Pradesh GK Question Answer In Hindi – हिमाचल प्रदेश भारत का एक पर्वतीय राज्‍य है. हिमाचल प्रदेश में किसी न किसी विभाग में नौकरियां निकलती रहती है .जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के किसी भी विभाग की परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो उन्हें हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है. जो भी उम्मीदवार HPPSC Exams की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए इस पोस्ट में हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .इन प्रश्नों को आप अच्छे से याद करे .और अपनी परीक्षाओ की तैयारी को बहेतर बनाए.

1. “खीरगंगा” गर्म पानी का चश्मा किस जिले में है?
• किन्नौर
• सोलन
• मंडी
• कुल्लू
Answer
कुल्लू

2. हिमाचल प्रदेश निम्न में से किस देशांतर पर स्थित है?

• 75°47 से 79°4 पूर्वी देशांतर
• 79°15 से 75°47 पूर्वी देशांतर
• 97°9 से 823 पूर्वी देशांतर
• किसी देशांतर पर भी नहीं
Answer
75°47 से 79°4 पूर्वी देशांतर

3. हिमाचल प्रदेश विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष निम्न में से कौन थे?

• करम सिंह
• कौल सिंह
• जयवंत राम
• गंगुराम मुसाफिर
Answer
जयवंत राम

4. 2011 की जनगणना के अनुसार घटते क्रम में लिंगानुपात वाले जिलों का निम्न में से कौन-सा विकल्प सही है?

• कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा
• हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, चंबा
• मंडी, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा
• चंबा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर
Answer
हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, चंबा

5. 2001 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश में लिंगानुपात 970 था। 2011 की जनगणना में यह अनुपात कितना हो गया है?

• 972
• 975
• 976
• 977
Answer
972

6. ठुकरी, मुरकी, फान, तर्का, बेराग,नरसी, पोशेल, यूतोद, बडा-फुल्ली, छोटा फुल्ली और दुग-कांटी किस क्षेत्र की स्त्रियों के आभूषण हैं?

• लाहौल
• महासू
• पंगवाल
• किन्नौर
Answer
लाहौल

7. ‘केलांग सुंदरी’ का निम्न में से क्या तात्पर्य है?

• सब्जी
• शिल्पकला
• पर्वत चोटी
• झरना
Answer
पर्वत चोटी

8. हिमाचल प्रदेश का राज्य वृक्ष निम्न में से कौन-सा है?

• पीपल
• देवदार
• कैल
• इनमें से कोई नहीं
Answer
देवदार

9. राष्ट्रीय स्तर पर अदरक उत्पादन के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का कौन-सा स्थान है?

• पहला
• दूसरा
• तीसरा
• चौथा
Answer
दूसरा

10. निम्न में से गलत कथन की पहचान करें?

• लारजी विद्युत परियोजना की उत्पादन क्षमता 126 MW है।
• खौली विद्युत परियोजना की उत्पादन क्षमता 12 MW है।
• ऊहल परियोजना शिमला जिले में निर्माणाधीन है।
• ऊहल जल विद्युत परियोजना-III मंडी जिले में 2007 तक बनकर तैयार होनी थी।
Answer
ऊहल परियोजना शिमला जिले में निर्माणाधीन है।

11. व्यास-सतलज लिंक परियोजना की कुल विद्युत क्षमता कितनी है?

• 490 MW
• 690 MW
• 790 MW
• 990 MW
Answer
990 MW

12. हिमाचल प्रदेश में परिवहन का कार्य अधिकांशत: किसके द्वारा चलाया जाता है?

• हिमाचल पथ परिवहन निगम
• निजी परिवहन
• जिला परिषद् द्वारा
• नगर निगम द्वारा
Answer
हिमाचल पथ परिवहन निगम

13. हिमाचल प्रदेश में नमक (चट्टानी नमक) की खाने कहां पर स्थित हैं?

• गुम्मा एवं द्रंग (मंडी)
• बीड़ (कांगड़ा)
• पांगी (चंबा)
• घुमारवीं (बिलासपुर)
Answer
गुम्मा एवं द्रंग (मंडी)

14. शिमला जिले में कस्तूरी मृग प्रजनन फर्म कहां पर स्थित है?

• कण्डाघाट
• समरहिल
• तारादेवी
• कुफरी
Answer
कुफरी

15. 1966-1972 तक जिला बनने से पूर्व ऊना निम्न में से किसका भाग था?

• हमीरपुर
• कांगड़ा
• बिलासपुर
• मंडी
Answer
कांगड़ा

16. जनसंख्या की दृष्टि से हिमाचल का देश में कौन-सा स्थान है?

• 26वाँ
• 24वाँ
• 23वाँ
• 22वाँ
Answer
22वाँ

17. निम्न में से किसने संकल्प किया था कि जब तक देश आजाद नहीं होगा वह काले कपड़े ही पहना करेंगे?

• कॉमरेड रामचंद
• मौलाना मुहम्मद नौनी
• बाबा कांशीराम
• पंडित गेंदा मल
Answer
बाबा कांशीराम

18. कालका-शिमला रेलवे लाइन का निर्माण कब हुआ?

• 1903 में
• 1904 में
• 1905 में
• 1907 में
Answer
1903 में

19. निम्न में से किसे पहाड़ी गांधी के नाम से जाना जाता है?

• सत्यदेव बुशहरी
• डॉ. वाई.एस. परमार
• महात्मा गांधी
• बाबा कांशीराम
Answer
बाबा कांशीराम

20. हिमाचल प्रदेश के प्रथम विधान सभा चुनावों (1951-52) में कांग्रेस ने 36 में से कितनी सीटें जीती थीं?

• 24
• 32
• 34
• 36
Answer
24

21. हिमाचल प्रदेश को उत्तराखंड की पूर्वी सीमा कौन-सी नदी बनाती है?

• यमुना
• सतलज
• रावी
• पार्वती
Answer
यमुना

22. कुगती वन्यजीव अभयारण्य कहां स्थित है?

• कांगड़ा
• सिरमौर
• चंबा
• कुल्लू
Answer
चंबा

23. निकोलस रोरिक का जन्म स्थान निम्न में से कौन-सा देश है?

• संयुक्त राज्य अमेरिका
• पूर्व सोवियत संघ
• जापान
• यूनाइटेड किंगडम
Answer
पूर्व सोवियत संघ

24. ‘लवाणा’ किस क्षेत्र की एक व्यावसायिक उपजाति है?

• सिरमौर
• शिमला
• सोलन
• कांगड़ा
Answer
कांगड़ा

25. मंडी के वे दो प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने गदर पार्टी के लिए महत्त्वपूर्ण कार्य किए?

• हरदेव एवं हिरदाराम
• भवानी एवं बदरी
• सिद्ध एवं कपिल
• हरिहर एवं महादेव
Answer
हरदेव एवं हिरदाराम

26. निम्न में से कौन-सा जोड़ा सही नहीं है?

• महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद सिख सेनाओं का मंडी रियासत पर आक्रमण-1840 ई. में .
• राजा कर्ण प्रकाश ने नाहन को राजधानी बनाया-1921 ई. में
• बुशहर राज्य की राजधानी कामरू से सराहन स्थानांतरित-10वीं शताब्दी में
• बुशहर के अंतिम राजा पद्म सिंह का तिलकाभिषेक बिलासपुर के राजा विजय चंद के द्वारा सम्पन्न 1914 ई. में
Answer
राजा कर्ण प्रकाश ने नाहन को राजधानी बनाया-1921 ई. में

27. पाणिनी के ‘अष्टाध्यायी’ एवं ‘विष्णु व ‘मार्कण्डेय पुराणों में निम्न में से किसे ‘उदम्बर’ राज्य कहा गया है?

• कांगड़ा
• बिलासपुर
• सिरमौर
• कुल्लू
Answer
सिरमौर

28. ‘कुमारबाह झील’ किस जिले में स्थित है?

• ऊना
• मंडी
• सोलन
• सिरमौर
Answer
मंडी

29. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?

• न्यायमूर्ति आर.एस. पाठक
• न्यायमूर्ति पी.डी. मिश्रा
• न्यायमूर्ति पी.एन. भगवती
• न्यायमूर्ति एम.एच. बेग
Answer
न्यायमूर्ति एम.एच. बेग

30. हिमाचल प्रदेश में लघु उद्योग (Small Industries) की सर्वाधिक इकाइयां किस जिले में स्थित हैं?

• शिमला
• सोलन
• हमीरपुर
• कांगड़ा
Answer
कांगड़ा

31. राज्य के कुल क्षेत्रफल का कितना भाग सिरमौर जिले में आता है?

• 3.6 प्रतिशत
• 4.1 प्रतिशत
• 5.02 प्रतिशत
• 9.2 प्रतिशत
Answer
5.02 प्रतिशत

32. “शोभा सिंह कला संग्रहालय कहां स्थित है?

• नग्गर
• अम्ब
• अन्द्रेटा
• परवाणू
Answer
अन्द्रेटा

33. सतलज नदी का उद्गम कहां से होता है?

• मानसरोवर झील
• रोहतांग दर्रा
• किब्बर
• कैलाश
Answer
मानसरोवर झील

34. यमुना नदी का पौराणिक संबंध किस देवता से जोड़ा जाता है?

• शिव
• विष्णु
• सूर्य
• ब्रह्मा
Answer
सूर्य

35. हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार की जन्मस्थली ‘मागथन गांव किस जिले में स्थित है?

• सिरमौर
• मंडी
• कांगड़ा
• शिमला
Answer
सिरमौर

36. “हम्टा पद यात्रा मार्ग” किसके बीच स्थित है?

• कुल्लू-स्पीति
• स्पीति-लद्दाख
• चंबा-पांगी
• किन्नौर-स्पीति
Answer
कुल्लू-स्पीति

37. हिमाचल प्रदेश में किस जाति के लोग सबसे अधिक हैं?

• ब्राह्मण
• वैश्य
• राजपूत
• अनुसूचित जनजाति
Answer
राजपूत

38. निम्न जिलों में से किन जिलों में हाप्स उत्पादन किया जाता है?

• मंडी, कुल्लू और बिलासपुर
• लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा
• सिरमौर, शिमला और सोलन
• ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा
Answer
लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा

39. सबसे अधिक प्रचलित एवं उपयुक्त गोधन की वह नस्ल जो हिमाचल प्रदेश में पाई जाती है?

• लाल सिन्धी
• साहीवाल
• थारपारकर
• पवार
Answer
लाल सिन्धी

40. निम्न में से किसका संबंध चित्रकला से नहीं है?

• सजनू सिंह
• रोशनी देवी
• पंडित सीयू
• गुलेर बख्श
Answer
रोशनी देवी

41. सन् 1948 ई० में हिमाचल प्रदेश के निर्माण के समय, वहां की सड़कों की लम्बाई लगभग कितनी थी?

• 150 कि०मी० के लगभग
• 228 कि०मी० के लगभग
• 250 कि०मी० के लगभग
• 290 कि०मी० के लगभग
Answer
228 कि०मी० के लगभग

42. हिमाचल प्रदेश निम्न में से किस अक्षांश पर स्थित है?

• 40°15 से 35°6 उत्तरी अक्षांश
• 29°3 से 19°6 उत्तरी अक्षांश
• 50°6 से 4399 उत्तरी अक्षांश
• 30°22 से 33°12 उत्तरी अक्षांश
Answer
30°22 से 33°12 उत्तरी अक्षांश

43. हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल है?

• 50,673 वर्ग किमी
• 55,673 वर्ग किमी
• 56,673 वर्ग किमी
• 59,673 वर्ग किमी
Answer
55,673 वर्ग किमी

44. निम्न में से वह शासक वंश, जिसे ऋग्वेद में वर्णित ‘कठ’ का वंशज माना जाता है?

• सिरमौर के प्रकाश वंश को
• कांगड़ा के कटोच वंश को
• कुल्लू के पाल वंश को
• बिलासपुर के चंदेल वंश को
Answer
कांगड़ा के कटोच वंश को

45. ज्यूरी, सरौली, नगवाई, ताल, कठछम और चूड़ी में किन पशुओं के प्रजनन केंद्र हैं?

• गाय
• भैंस
• भेड़
• कुक्कुट
Answer
भेड़

46. प्राचीन समय में चंबा रियासत का मुख्यालय कहां था?

• ब्रह्मपुर
• सलूनी
• चंबा
• पांगी
Answer
ब्रह्मपुर

47. हिमाचल प्रदेश के निम्न में से किस जिले का सर्वाधिक विकास हुआ है?

• शिमला
• सोलन
• बिलासपुर
• कांगड़ा
Answer
सोलन

48. निम्न में से किसे पाण्डव महिष द्रौपदी का अंत्येष्टि स्थल माना जाता है?

• टांडी
• गोंदला
• रोहतांग
• जन्सकर
Answer
रोहतांग

49. हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक अधिकरण के पहले अध्यक्ष कौन थे?

• न्यायमूर्ति बी.पी. भटनागर
• न्यायमूर्ति बी.के. मल्होत्रा
• न्यायमूर्ति हीरा सिंह ठाकुर
• न्यायमूर्ति वी.एस. नेगी
Answer
न्यायमूर्ति हीरा सिंह ठाकुर

50. हिमाचल प्रदेश में प्राप्त माशीर और मिरर कार्प किसकी प्रसिद्ध किस्में हैं?

• हल्दी
• मशरूम
• मछली
• भेड़
Answer
मछली

51. “वशिष्ठ’ नामक गंधक युक्त गर्म पानी का चश्मा किस जिले में स्थित है?

• कुल्लू
• कांगड़ा
• चंबा
• किन्नौर
Answer
कुल्लू

52. हिमाचल प्रदेश में अभी तक लगभग कितनी जल विद्युत क्षमता का दोहन किया जा रहा है?

• 7500 MW
• 7000 MW
• 6500 MW
• 6000 MW
Answer
6500 MW

53. 1950 से पूर्व ‘कोटगढ़ तथा कोटखाई किस क्षेत्र के भाग थे?

• पूर्वी पंजाब
• पेप्सू
• कांगड़ा
• सिरमौर
Answer
पूर्वी पंजाब

54. किस जिले में ‘सूद’ जाति के लोग बहुतायत में पाए जाते हैं?

• शिमला
• बिलासपुर
• कुल्लू
• कांगड़ा
Answer
कांगड़ा

55. ‘पिन पार्वती दर्रा’ जोड़ता है?

• कुल्लू और स्पीति को
• कुल्लू और लाहौल को
• कुल्लू और किन्नौर को
• शिमला और किन्नौर को
Answer
कुल्लू और स्पीति को

56. रियासतों के विलय के उद्देश्य से 1948 में पहाड़ी रियासतों के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय के समक्ष किसने उठाया था?

• राजा दुर्गा सिंह-बघाट
• राजा हितेंद्र सेन–क्योंथल
• राजा जोगिन्दर सेन-मंडी
• राजा वीरभद्र सिंह-बुशहर
Answer
राजा जोगिन्दर सेन-मंडी

57. सिरमौर में लकड़ी के व्यावसायिक वर्ग को ‘बाड़ी’ कहा जाता है। इसी वर्ग को कांगड़ा क्षेत्र में क्या कहा जाता है?

• तरखाण
• तूरी
• थेरूआ
• तान्दा
Answer
तरखाण

58. चंदनहार, चंपाकली, रालू, कपूर-माला, जो-माला, नदी, मंज, टीके, गजरू और कडगणु किस स्थान की नारी वेशभूषा है?

• पंगवाल
• किन्नौर
• सिरमौर
• चंबा
Answer
पंगवाल

59. निम्न में से किस राज्य/रियासत के इतिहास में ‘किर’ जाति का वर्णन एक खूखार, जंगली तथा मूर्तिभंजक के रूप में मिलता है?

• कांगड़ा
• चंबा
• सिरमौर
• बिलासपुर
Answer
चंबा

60. नारी वेशभूषा में मोती दाना, बटन,अंगूठी, बगें, कांघरी, डोडमाला और जंतर किस क्षेत्र में पहने जाते हैं?

• सिरमौर
• किन्नौरी
• पंगवाल
• गद्दी
Answer
पंगवाल

61. बिलासपुर जिले में कौन-सी बोली, बोली जाती है?

• कांगड़ी
• बघाटी
• महासूवी
• कहलूरी
Answer
कहलूरी

62. ‘पंजपुला’ नामक पर्यटक स्थल कहां स्थित है?

• डलहौजी में
• खजियार में
• मनाली में
• धर्मशाला में
Answer
डलहौजी में

63. स्वतंत्रता के बाद 1951 में हिमाचल प्रदेश में साक्षरता का प्रतिशत क्या था?

• 5.98 प्रतिशत
• 7.98 प्रतिशत
• 9.18 प्रतिशत
• 11.22 प्रतिशत
Answer
7.98 प्रतिशत

64. निदेशालय, मत्स्य पालन विभाग हिमाचल प्रदेश में कहाँ स्थित है?

• शिमला में
• बिलासपुर में
• मंडी में
• धर्मशाला में
Answer
बिलासपुर में

65. 1951 में “भाग-सी राज्य बनने के बाद हिमाचल प्रदेश का प्रशासन निम्न में से किसके हाथ आ गया?

• मंत्री परिषद्
• चीफ कमिश्नर
• मंत्री सलाहकार समिति
• उप-राज्यपाल
Answer
उप-राज्यपाल

66. ‘उसने कहा था’ कहानी के लेखक चंद्रधर शर्मा गुलेरी का पैतृक गांव ‘गुलेर’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

• कांगड़ा
• हमीरपुर
• शिमला
• मंडी
Answer
कांगड़ा

67. तिर्थन वन्यजीव अभयारण्य किस जिले में स्थित है?

• कुल्लू
• सोलन
• शिमला
• चंबा
Answer
कुल्लू

68. हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत उत्पादन की कुल चिह्नित क्षमता (Total Identified Potential) कितनी है?

• 25230 MW
• 23230 MW
• 21150 MW
• 18820 MW
Answer
23230 MW

69. निम्न में कौन-सा 1954 में हिमाचल प्रदेश का पांचवां जिला बना?

• सोलन
• शिमला
• बिलासपुर
• मंडी
Answer
बिलासपुर

70. हिमाचल प्रदेश के उत्तर दिशा में कौन-सा प्रदेश स्थित है?

• जम्मू-कश्मीर
• मध्य प्रदेश
• हरियाणा
• असम
Answer
जम्मू-कश्मीर

71. कांगड़ा घाटी रेल सेवा का परिचालन कब हुआ?

• 1926
• 1927
• 1928
• 1929
Answer
1929

72. लाल सिन्धी, साहीवाल तथा थारपारकर हिमाचल प्रदेश में पाई जाने वाली किसकी नस्लें हैं?

• गाय
• भैंस
• बकरी
• घोड़े
Answer
गाय

73. किस राजा की छत्र-छाया में कांगड़ा चित्रकला शैली का विकास हुआ?

• घमंड चंद
• आलम चंद
• विधि चंद
• संसार चंद
Answer
संसार चंद

74. सिर के आभूषण भवारक, कोन्टा, छाबू, चिमकूट और बैराग किस क्षेत्र में पहने जाते हैं?

• लाहौल
• स्पीति
• कुल्लूवी
• बुशहरी
Answer
स्पीति

75. हिमाचल प्रदेश के प्रथम लोकायुक्त थे?

• आर.एस. पाठक
• पी.सी. मल्होत्रा
• टी.वी.आर. टाटाचारी
• हीरा सिंह ठाकुर
Answer
टी.वी.आर. टाटाचारी

76. 1966 में हिमाचल प्रदेश में विलय से पूर्व ऊना क्षेत्र किस जिले का भाग था?

• होशियारपुर
• अंबाला
• पठानकोट
• पटियाला
Answer
होशियारपुर

77. खुम्ब उत्पादन में आर्थिक तथा वैज्ञानिक दृष्टि से खुम्ब विकास परियोजना किस वर्ष आरंभ की गई?

• 1950 में
• 1955 में
• 1965 में
• 1975 में
Answer
1965 में

78. अंग्रेजों ने कांगड़ा मुख्यालय को कब धर्मशाला स्थानांतरित किया था?

• 1835 में
• 1845 में
• 1855 में
• 1865 में
Answer
1855 में

79. 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कौन-से जिले में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि (2001-11) कम दर्ज की गई है?

• लाहोल व स्पीति
• किन्नौर
• शिमला
• बुशहर
Answer
लाहोल व स्पीति

80. हिमाचल प्रदेश में सीमेंट उत्पादन के कितने प्लांट हैं?

• छह
• पांच
• सात
• नौ
Answer
छह

81. निम्न में से असंगत कथन को चुनिए?

• लियो पारजियल किन्नौर घाटी की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है।
• छोबू दर्रा बड़ा भंगाल और मणि महेश के बीच स्थित है।
• धौलाधार पर्वत श्रृंखला चंबा, कांगड़ा, मंडी तथा कुल्लू जिलों को छूती है।
• पीर पंजाल मुख्य रूप से चंबा जिले में स्थित है।
Answer
धौलाधार पर्वत श्रृंखला चंबा, कांगड़ा, मंडी तथा कुल्लू जिलों को छूती है।

82. कियास वन्यजीव विहार किस जिले में स्थित है?

• किन्नौर
• लाहौल-स्पीति
• कुल्लू
• शिमला
Answer
कुल्लू

इस पोस्ट में आपको हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के सवालों ,हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान 2019 ,हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण जीके सवाल Himachal Pradesh GK & Current Affairs For HPPSC Exam ,Himachal Pradesh HPPSC Gk Questions ,Himachal Pradesh GK Question Bank For HPPSC, Himachal Pradesh General Knowledge Questions Answers ,Hp Gk Online Test ,Himachal Pradesh GK Question Bank For HPPSC से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button