Online Test

Haryana TGT level 2 Previous Paper In Hindi

Haryana TGT level 2 Previous Paper In Hindi

हरियाणा टीजीटी स्तर 2 पिछला पेपर इन हिंदी – जब आप किसी भी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो आपको सबसे पहले उस परीक्षा का पैटर्न और उसका सिलेबस का पता होना बहुत जरूरी है ताकि आप कम से कम समय में भी उसकी अच्छी तैयारी कर पाए जो भी उम्मीदवार Haryana TGT परीक्षा की तैयारी कर रहा है उसके लिए इस पोस्ट में Haryana TGT परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस के अनुसार टेस्ट दिया गया है जिसे हल करके आप अपनी तैयारी को काफी बेहतर बना सकते हैं Haryana TGT की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए हमारी वेबसाइट पर और भी काफी ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट किए गए हैं जिन्हें हल करके वह अपनी तैयारी को अच्छी कर सकते हैं.

1. स्वयं की भावनाओं तथा संवेगों को नियन्त्रित करने से सम्बन्धित बुद्धि को क्या कहा जाता है?

• भाषायी बुद्धि
• अन्त:वैयक्तिक बुद्धि
• स्थानिक बुद्धि
• वैयक्तिक बुद्धि
उत्तर. अन्त:वैयक्तिक बुद्धि

2. शिक्षा को बाल-केन्द्रित शिक्षा माना जाता है, जब

• बालक के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है।
• बालक की माँग, रुचि व अभिवृत्ति की प्राथमिकता होती है।
• शिक्षक के स्वयं के महत्व को ध्यान में रखा जाता है।
• पाठ्यक्रम को महत्त्व दिया जाता है।
उत्तर. बालक की माँग, रुचि व अभिवृत्ति की प्राथमिकता होती है।

3. विकास की कौन-सी अवस्था तनाव एवं तूफान की अवस्था’ कही जाती है?

• शैशवावस्था
• बाल्यावस्था
• किशोरावस्था
• प्रौढ़ावस्था
उत्तर. किशोरावस्था

4. आर बी कैटल की तरल बुद्धि तुल्य है?

• वंशानुगत कारकों के
• पर्यावरणीय कारकों के
• बौद्धिक कारकों के
• सामाजिक कारकों के
उत्तर. वंशानुगत कारकों के

5. आनुवंशिकता को एक *** सामाजिक संरचना माना जाता है?

• प्राथमिक
• द्वितीयक
• गतिक
• स्थायिक
उत्तर. स्थायिक

6. फ्रायड की विकास अवस्थाओं के अनुसार, किस अवस्था को प्रारम्भिक विद्यालय आयु समझा जाता है?

• मुखावस्था
• गुदावस्था
• अव्यक्तावस्था
• शैश्वावस्था
उत्तर. अव्यक्तावस्था

7. बालक का सामाजीकरण किससे सम्बन्धित नहीं है?

• आधारभूत मूल्यों को परिवर्तित करने से
• वह प्रक्रिया जो तुरन्त हो जाती है।
• औपचारिक तथ्यों को प्रदर्शित करना
• आदर्श आकांक्षाओं को गम्भीरता से लेना
उत्तर. वह प्रक्रिया जो तुरन्त हो जाती है।

8. प्रत्येक अधिगमकर्ता अद्वितीय होता है अर्थात्

• कोई भी दो अधिगमकर्ता उनकी योग्यताओं, रुचियों तथा कौशलों में समान नहीं होते।
• अधिगमकर्ताओं में कोई भी उभयनिष्ठ गुण नहीं होते, न ही वे उभयनिष्ठ लक्ष्यों को बाँटते हैं।
• सभी अधिगमकर्ताओं के लिए एक उभयनिष्ठ पाठ्यचर्या सम्भव नहीं हैं।
• एक विषमांगी कक्षा में सभी अधिगमकर्ताओं की क्षमता को विकसित करना असम्भव है।
उत्तर. कोई भी दो अधिगमकर्ता उनकी योग्यताओं, रुचियों तथा कौशलों में समान नहीं होते।

9. डिस्याफिया मुख्यत: किस कठिनाई से जुड़ा है?

• पठन की
• लिखने की
• चित्रकला करने की
• सुनने की
उत्तर. लिखने की

10. कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्त एवं उसकी विभिन्न स्तरों के अनुसार निम्न में से कौन-सा सोपान उनके द्वारा प्रतिपादित नहीं है?

• आत्मकेन्द्रित निर्णय
• परस्पर एकरूप अभिमुखता
• वैयक्तिकता व विनिमय अभिमुखता
• सामाजिक अनुबन्ध विधिसम्मत अभिमुखता
उत्तर. वैयक्तिकता व विनिमय अभिमुखता

11. शिक्षक के व्याख्यान की गति, विद्यार्थी के कार्य के ज्ञान को बाधित कर सकती है, यदि वह अत्यधिक तेज या अत्यधिक धीमी है। इससे बचने के लिए शिक्षक को क्या नहीं करना चाहिए?

• गति की विभिन्नता के द्वारा विद्याथों का ध्यान बनाए रखना
• नई सूचना को प्रस्तुत करने के लिए, तेज गति के व्याख्यान का प्रयोग करना
• जब शिक्षक की गति अधिक हो, तो अक्सर पुनः वाक्य बोलना
• सूचनाओं के बड़े भागों के बीच विराम रखना
उत्तर. नई सूचना को प्रस्तुत करने के लिए, तेज गति के व्याख्यान का प्रयोग करना

12. शिक्षा में समावेशन का अर्थ है?

• शारीरिक अयोग्य बालकों को शिक्षा प्रदान करना
• मन्दबुद्धि बालकों को शिक्षा प्रदान करना
• लड़के, लड़कियों व वयस्कों को शिक्षा प्रदान करना
• सभी विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा प्रणाली में स्वीकारना
उत्तर. सभी विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा प्रणाली में स्वीकारना

13. निम्न में से कौन सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन (सी सी ई) का भाग नहीं हो सकता है?

• संचित अभिलेख
• दत्त कार्य
• अभिभावक-शिक्षक बैठक
• एनेकडॉटल रिकॉर्ड
उत्तर. अभिभावक-शिक्षक बैठक

14. एक शिक्षक को विद्यार्थियों की तत्परता स्तर को बढ़ाना है। ऐसा करने के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन-सा होगा?

• विशेष प्रकरण से सम्बन्धित सृजनात्मक क्रियाकलाप को कक्षा में संगठित करवाकर
• कक्षा में एक इनडोर गेम आयोजित करवाकर
• कहानी कथन विधि द्वारा
• कक्षा के किसी एक विद्यार्थी द्वारा नियन्त्रण करवाकर
उत्तर. विशेष प्रकरण से सम्बन्धित सृजनात्मक क्रियाकलाप को कक्षा में संगठित करवाकर

15. कोहलबर्ग के अनुसार, सही और गलत के प्रश्न के बारे में निर्णय लेने में शामिल चिन्तन प्रक्रिया को कहा जाता है?

• नैतिक यथार्थवाद
• नैतिक दुविधा
• सहयोग की नैतिकता
• नैतिक क्रिया
उत्तर. सहयोग की नैतिकता

16. यदि एक शिक्षार्थी कक्षा में निश्चित लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल’ होता है, तो वह प्रदर्शित करता है?

• शिक्षार्थी की असफलता
• कक्षा की असफलता
• विद्यालय की असफलता
• माता-पिता की असफलता
उत्तर. विद्यालय की असफलता

17. एक अच्छा विद्यालय निम्न में से किससे बचता है?

• सामाजिक जिम्मेदारी से
• लैंगिक समानता से
• लैंगिक पक्षपात से
• लैगिक संवेदनशीलता से
उत्तर. लैंगिक पक्षपात से

18. निम्न में से कौन-सा कथन ‘समझ के लिए शिक्षण’ को प्रदर्शित नहीं करता है?

• विद्यार्थियों से किसी घटना या प्रत्यय को उनके अपने शब्दों में व्यक्त करने को कहना
• विद्यार्थियों को किसी नियम की कार्यप्रणाली, उदाहरण देते हुए समझाना।
• विद्यार्थियों को समानता व असमानता देखने तथा समरूपता उत्पन्न कराने में मदद करना
• विद्यार्थियों को विलगित तथ्य तथा प्रक्रियाओं को याद करने के योग्य बनाना
उत्तर. विद्यार्थियों को विलगित तथ्य तथा प्रक्रियाओं को याद करने के योग्य बनाना

19. एक 40 मिनट की कक्षा में सभी विद्यार्थियों व मुख्यतः विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की माँग को पूरा करते हुए, आप किस प्रकार पढ़ाएँगे?

• वैयक्तिक पर ध्यान देकर
• कक्षा में समांगी समूह बनाकर
• सभी विद्यार्थियों के लिए क्रियाकलाप आयोजित कराकर परन्तु विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए
• कक्षा के किसी योग्य विद्यार्थी को जिम्मेदारी सौंपते हुए
उत्तर. सभी विद्यार्थियों के लिए क्रियाकलाप आयोजित कराकर परन्तु विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए

20. एक विद्यार्थी गुणन के सवालों को हल करना सीखता है। वह अपने ‘जोड़’ के पूर्व ज्ञान का प्रयोग करता है। इस प्रकार के अधिगम अन्तरण को क्या कहा जाता है?

• धनात्मक अन्तरण
• क्षैतिज अन्तरण
• ऊर्ध्व अन्तरण
• द्विपाश्विक अन्तरण
उत्तर. ऊर्ध्व अन्तरण

21. विशेष अवधि के दौरान, विकास प्रगति करता है लेकिन इस अवधि में समायोजन के लिए विराम करता है। यह विकास के किस नियम को अनुसरित करता है?

• समन्वय का सिद्धान्त
• निरन्तरता का सिद्धान्त
• चक्राकार प्रगति का सिद्धान्त
• समान-प्रतिमान का सिद्धान्त
उत्तर. चक्राकार प्रगति का सिद्धान्त

22. सीखने का वह सिद्धान्त जो केवल ‘अवलोकित व्यवहार’ पर निर्भर है,सीखने के. . . . . . . सिद्धान्त से जुड़ा है?

• संज्ञानात्मक
• विकासात्मक
• व्यवहारात्मक
• रचनात्मक
उत्तर. व्यवहारात्मक

23. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त की मूर्त संक्रियात्मक अवस्था निम्न योग्यता द्वारा लक्षित नहीं होती है?

• विचारों की विलोमीयता
• मानसिक द्वन्द्व
• संरक्षण
• क्रमबद्धता व पूर्ण-अंश प्रत्ययों का प्रयोग
उत्तर. मानसिक द्वन्द्व

24. सृजनात्मक चिन्तन सदैव होता है?

• विनाशकारी
• रचनात्मक
• अभिसारी
• एकरसता
उत्तर. रचनात्मक

25. कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्त के अनुसार निम्न अवस्था में लोगों की आशा तथा इच्छाएँ पूरी करने के सन्दर्भ में सही या गलत का निर्णय लेता है।

• अवस्था -1
• अवस्था – 2
• अवस्था – 3
• अवस्था – 4
उत्तर. अवस्था – 3

26. वंशानुक्रम तथा वातावरण के सम्बन्ध का व्यक्ति की वृद्धि पर प्रभाव निम्न में से एक के अनुसार होता है?

• वंशानुक्रम व्यक्ति को प्रभावित करता है।
• वातावरण व्यक्ति को प्रभावित करता है।
• वंशानुक्रम + वातावरण व्यक्ति को प्रभावित करता है।
• वंशानुक्रम X वातावरण व्यक्ति को प्रभावित करता है।
उत्तर. वंशानुक्रम X वातावरण व्यक्ति को प्रभावित करता है।

27. एक अभिप्रेरित बालक निम्न में से कौन-सा गुण प्रदर्शित नहीं करता?

• सीखने की इच्छा
• सीखने में आवेष्टन
• आकांक्षा स्तर
• समूह से अलगाव
उत्तर. समूह से अलगाव

28. श्रीमती कुमार का पहला बच्चा 10 महीने में चलने लगा। उनका दूसरा बच्चा अब 12 महीने का है और अभी भी नहीं चल रहा है। वह दुःखी या चिन्तित नहीं हैं, क्योंकि

• उनके पति ने कहा है कि जब तक वे 14 महीने के नहीं हुए थे, उन्होंने चलना शुरू नहीं किया था
• वह जानती हैं कि वह जितना अधिक इन्तजार करेगी उतना ही अधिक उसके पैर चलने के लिए मजबूत होंगे।
• एक पड़ोसी का लड़का भी 18 महीने का है और वह भी नहीं चल रहा है।
• वह जानती हैं कि चलने के विकास के लिए वह अभी सामान्य समयबद्ध के अन्दर है।
उत्तर. वह जानती हैं कि चलने के विकास के लिए वह अभी सामान्य समयबद्ध के अन्दर है।

29. ”वे सभी क्रियाकलाप जो शिक्षक व शिक्षार्थी द्वारा स्वयं को आकलित करने के लिए किए जाते हैं, जो एक प्रतिपुष्टि के रूप में शिक्षण व अधिगम क्रियाकलापों को सुधारने हेतु सूचना प्रदान करते हैं।” उसे क्या कहा जाता है?

• उपलब्धि परीक्षण
• आकलन
• परीक्षा
• अधिगम
उत्तर. आकलन

30. निम्न में से कौन सृजनात्मकता का एक लक्षण नहीं है?

• लंचीलापन
• मौलिकता
• विस्तारण
• सतत्ता
उत्तर. सतत्ता

31. ‘कार्य करने के बाद उसके बारे में जाँच करना’ अर्थ वाली कहावत है?

• साँप निकलने पर लकीर पीटते रहना
• पानी पीकर जाति पूछना
• अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत
• उपरोक्त सभी
उत्तर. पानी पीकर जाति पूछना

32. गद्य शिक्षण का मूल उद्देश्य है?

• भाषा ज्ञान
• सामान्य ज्ञान
• चरित्र निर्माण
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. भाषा ज्ञान

33. निम्न में से महाप्राण वर्ण है।

• आ
• के
• थ
• च
उत्तर.

34. भाषा शिक्षक ने कक्षा-कक्ष में व्यक्ति विशेष की आकृति, वेशभूषा, मुद्रा,चेष्टा, स्वभाव, सौन्दर्य आदि का वर्णन किया। शिक्षक किस विधा का revious शिक्षण करा रहा है?

• यात्रावृतान्त
• संस्मरण
• रेखाचित्र
• जीवनी
उत्तर. रेखाचित्र

निर्देश (प्र.सं.35-39) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
मैं साहित्य को मनुष्य की दृष्टि से देखने का पक्षपाती हैं । जो वाग्जाल मनुष्य की दुर्गति, हीनता और परमुखापेक्षिता से बचा न सके, जो उसकी आत्मा को तेजोद्दीप्त न बना सके, जो उसके हृदय को पर दुःखकातर और संवेदनशील न बना सके, उसे साहित्य कहने में मुझे संकोच होता है। मैं अनुभव करता हूँ कि हम लोग एक कठिन समय से गुजर रहे हैं। दुनिया छोटे-छोटे संकीर्ण स्वार्थों के आधार पर अनेक दलो । ‘में विभक्त हो गई है। अपने दल के बाहर का आदमी सन्देह की दृष्टि से देखा जाता है। उसके प्रत्येक त्याग और बलिदान के कार्य में भी ‘चाल’ का सन्धान पाया जाता है और अपने-अपने दलों में ऐसा करने वाला सफल नेता भी मान लिया जाता है। बड़े-बड़े राष्ट्रनायक जब अपनी विराट अनुचरवाहिनी के साथ इस प्रकार का गन्दा प्रचार करते हैं, तो ऊपर-ऊपर से चाहे जितनी भी सफलता उनके पक्ष में आती हुई क्यों न दिखाई दे, इतिहास विधाता का निष्ठुर नियम प्रवाह भीतर ही भीतर उनके । स्वार्थों का उन्मूलन करता रहता है। जो लोग द्रष्टा हैं, वे इस गलती को समझते हैं, पर उनकी बात मदमत्त व्यक्तियों की ऊँची गद्दियों तक नहीं पहुँच पाती। संसार में अच्छी बात कहने वालों की कमी नहीं है, परन्तु मनुष्य के सामाजिक संगठन में ही कहीं कुछ ऐसा बड़ा दोष रह गया है, जो मनुष्य को अच्छी बात सुनने और समझने से रोक रहा है। इसलिए आज की सबसे बड़ी समस्या यह नहीं है कि अच्छी बात कैसे कहीं जाए; बल्कि यह है कि अच्छी बात को सुनने और मानने के लिए मनुष्य को कैसे तैयार किया जाए?

35. साहित्य का मूल प्रयोजन है?

• वाग्जाल फैलाना
• मनोरंजन करना
• मनुष्य को उदात्त बनाना
• मनुष्य के हृदय को कठोर बनाना
उत्तर. मनुष्य को उदात्त बनाना

36. लेखक के अनुसार ‘द्रष्टा’ किस गलती को समझते हैं?

• स्वार्थपूर्ण नीतियों की निस्सारता को
• इतिहास विधाता के नियम प्रवाह को
• साहित्य की उपयोगिता को
• मनुष्य के सामाजिक संगठन को
उत्तर. स्वार्थपूर्ण नीतियों की निस्सारता को

37. लेखक ने वर्तमान को कठिन समय क्यों कहा है?

• संसार में अच्छी बात कहने वाले नहीं हैं।
• संसार में अच्छी बात सुनने वाले नहीं हैं।
• आज विरोधियों को सन्देह की दृष्टि से देखा जाता है।
• संकीर्ण स्वार्थों ने मनुष्य को अन्धा कर दिया है।
उत्तर. संकीर्ण स्वार्थों ने मनुष्य को अन्धा कर दिया है।

38. ‘वाग्जाल’ का तात्पर्य है।

• काल्पनिक बातें
• अलंकृत भाषा युक्त रचना
• विचारों का जाल
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. अलंकृत भाषा युक्त रचना

39. आज बड़ी समस्या क्या है?

• अच्छी बात कैसे कही जाए
• अच्छी बात को सुनने और मानने के लिए मनुष्य को कैसे तैयार किया जाए
• दुनिया का स्वार्थमय हो जाना
• दुनिया का अनेक दलों में बँट जाना
उत्तर. अच्छी बात को सुनने और मानने के लिए मनुष्य को कैसे तैयार किया जाए

40. ‘अ’ उपसर्ग के प्रयोग से बना शब्द है?

• अनन्त
• अन्वेषण
• अवैतनिक
• अपेक्षा
उत्तर. अवैतनिक

41. निम्न में से ‘हाथी’ का पर्याय है?

• कुरंग
• कुंजर
• कलहंस
• केहरि
उत्तर. कुंजर

42. ‘युद्ध की इच्छा रखने वाला’ कहलाता है?

• युयुत्सु
• लड़ाकू
• युदेच्छु
• ये सभी
उत्तर. युयुत्सु

43. निम्नलिखित में से भाषिक सहवर्ती क्रिया नहीं है।

• अन्त्याक्षरी
• अनुलेख
• आद्याक्षरी
• कविता पाठ
उत्तर. अनुलेख

44. हिन्दी शब्दकोष के अनुसार सन्तान, सकल, सचल, सक्षम शब्दों का सही क्रम है?

• सन्तान, सकल, संचल, सक्षम
• सकल, सन्तान, संचल, सक्षम
• सकल, सचल, सन्तान, सक्षम
• सन्तान, सकल, सक्षम, संचल
उत्तर. सन्तान, सकल, सक्षम, संचल

45. भाषा शिक्षण का आदर्श वातावरण है?

• विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति के भरपूर अवसर
• भाषागत शुद्धता पर अत्यधिक बल
• अध्यापक का एकालाप
• दृश्य-श्रव्य सामग्री का प्रचुर उपयोग
उत्तर. विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति के भरपूर अवसर

46. निम्न में से किस शब्द में प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ हैं?

• बसन्त
• रटन्त
• भिड़न्त
• घड़न्त
उत्तर. बसन्त

47. उच्च प्राथमिक स्तर पर व्याकरण शिक्षण की उपयुक्त प्रणाली है?

• पाठ्य पुस्तक प्रणाली
• समवाय प्रणाली
• भाषा संसर्ग प्रणाली
• आगमन-निगमन प्रणाली
उत्तर. आगमन-निगमन प्रणाली

48. ‘अक्षौहिणी’ का सन्धि-विच्छेद है?

• अक्ष:+ हिणी
• अक्ष + ऊहिनी
• अक्षो + अहिणी
• अक्ष + ओहिणी
उत्तर. अक्ष + ऊहिनी

49. ‘वीर’ का स्त्रीलिंग है?

• वारांगना
• वीरवति
• वीरांगना
• वीरावती
उत्तर. वीरांगना

50. निम्न में से अशुद्ध वाक्य पहचानिए?

• वह अपना चश्मा भूल गया
• पिताजी ने मुझसे कहा
• तुम तो अपना काम करो
• ये सच्चे इन्सान हैं।
उत्तर. पिताजी ने मुझसे कहा

51. निम्न में कौन-सी सकर्मक क्रिया है?

• दौड़ना
• रूठना
• मुस्कुराना
• पीना
उत्तर. पीना

52. ‘अन्तर-अनन्तर’ शब्द युग्म का सही अर्थ चुनिए?

• भेद-बाद में
• भेद-अनन्त
• मध्य का-अनन्त
• आन्तरिक-बाह्य
उत्तर. भेद-बाद में

53. वाक्य शिक्षण के लिए यह आवश्यक है कि छात्रों को वाक्य गठन की सामान्य बातों से भली-भाँति परिचित करा दिया जाए। अर्थ अथवा भाव द्योतन की दृष्टि से वाक्य के कितने प्रकार होते हैं?

• एक
• दो
• पाँच
• आठ
उत्तर. आठ

54. ‘नि:स्पृह’ का अर्थ है?

• जो स्पर्श रहित हो
• जो इच्छा रहित हो
• जो प्रेम रहित हो।
• जो प्रेरणावान हो
उत्तर. जो इच्छा रहित हो

55. निम्न में से तत्सम शब्द है?

• अटारी
• अहीर
• आँख
• अखिल
उत्तर. अखिल

56. ‘यश: + दा’ का सन्धि युक्त पद होगा?

• जसोदा
• यशोदा
• यशुदा
• यश:दा
उत्तर. यशोदा

57. निम्नलिखित में से ‘द्विगु समास’ का उदाहरण है।

• त्रिभुवन
• त्रिनेत्र
• एकदन्त
• दशानन
उत्तर. त्रिभुवन

58. निम्नलिखित लोकोक्ति का सही अर्थ बताइए ‘आए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास’

• धर्म के नाम पर व्यापार करना।
• पवित्र जगहों का दुरुपयोग करना
• बड़ा लक्ष्य निर्धारित करके छोटे कार्यों में लग जाना
• उपरोक्त सभी
उत्तर. बड़ा लक्ष्य निर्धारित करके छोटे कार्यों में लग जाना

59. निम्नलिखित विलोम शब्द युग्मों में से कौन-सा सही नहीं है?

• प्रसारण संकुचन
• ओजस्वी -निस्तेज
• भिज्ञ-सभिज्ञ
• देहाती-शहरी
उत्तर. भिज्ञ-सभिज्ञ

60. निम्न में से किस शासक वंश ने कभी भी जैन धर्म को संरक्षण नहीं दिया?

• राष्ट्रकूट
• कदम्ब
• चोल
• मौर्य
उत्तर. चोल

61. लोकसभा के विघटन होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष कार्यरत रहता है?

• नई लोकसभा के गठन तक
• राष्ट्रपति द्वारा नये लोकसभा अध्यक्ष की नियुक्ति तक
• नये लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक
• नई सरकार के गठन तक
उत्तर. नये लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक

62. शहबाजगढ़ी में अवस्थित अशोक के शिला लेख हैं?

• खरोष्ठी लिपि में
• अरमाइक लिपि में
• यूनानी लिपि में
• ब्राह्मी लिपि में
उत्तर. खरोष्ठी लिपि में

63. निम्न में से किसका उद्देश्य भारत को एक संघीय ढाँचा प्रदान करना था?

• भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909
• भारतीय परिषद् अधिनियम, 1919
• साइमन कमीशन, 1927
• भारत सरकार अधिनियम, 1935
उत्तर. भारत सरकार अधिनियम, 1935

64. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ अधिसूचित हैं?

• 18
• 20
• 22
• 23
उत्तर. 22

65. आईन-ए-अकबरी की विषय-वस्तु है?

• अकबर के पूर्वजों का वर्णन
• अकबर के शासन के किस्से
• अकबर के प्रशासन का वर्णन
• उपरोक्त सभी
उत्तर. अकबर के प्रशासन का वर्णन

66. पुरापाषाण युग की कालावधि हैं?

• 100000 से 30000 ई.पू.
• 30000 से 10000 ई. पू.
• 2000000 से 10000 ई. पू.
• 500000 से 10000 ई पू.
उत्तर. 2000000 से 10000 ई. पू.

67. पृथ्वी की आयु (लगभग) है?

• 1.9 अरब वर्ष
• 4.6 अरब वर्ष
• 6.3 अरब वर्ष
• 2.6 अरब वर्ष
उत्तर. 4.6 अरब वर्ष

68. भूकम्प उत्पत्ति स्थल को कहा जाता है?

• अभिकेन्द्र
• मूल केन्द्र
• सीस्मिक
• क्षेत्रघाटी
उत्तर. मूल केन्द्र

69. मलयालम पुस्तक ‘लीला तिलकम्’ की विषय-वस्तु है?

• इतिहास
• धर्म
• कला
• व्याकरण
उत्तर. व्याकरण

70. निम्न में से कौन-सा राज्य भारत का सवाधिक चाँदी उत्पादक राज्य है?

• कर्नाटक
• झारखण्ड
• आन्ध्र प्रदेश
• गोवा
उत्तर. आन्ध्र प्रदेश

71. उपभोक्ता संरक्षण कानून अधिनियम भारत में लागू किया गया?

• 1986 में
• 1996 में
• 1990 में
• 2010 में
उत्तर. 1986 में

72. भारत में राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाता है?

• केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन
• योजना आयोग
• राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण
• भारत सरकार का वित्त मन्त्रालय
उत्तर. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन

73. संविधान की 11वीं अनुसूची में पंचायत राज संस्थाओं के लिए कितने विषय सूचीबद्ध हैं?

• 29
• 30
• 35
• 37
उत्तर. 29

74. मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है?

• यूएनडीपी द्वारा
• विश्व बैंक द्वारा
• अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा
• यूनेस्को द्वारा
उत्तर. यूएनडीपी द्वारा

75. भारत में चार बाग शैली के प्रवर्तक थे?

• लोदी
• खिलजी
• मुगल
• तुगलक
उत्तर. मुगल

76. भारत में साम्प्रदायिक मतदान क्षेत्र आरम्भ किए गए?

• भारत सरकार अधिनियम, 1892 द्वारा
• माले-मिन्टो सुधार, 1909 द्वारा
• मान्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार, 1919 द्वारा
• भारत सरकार अधिनियम , 1935 द्वारा
उत्तर. माले-मिन्टो सुधार, 1909 द्वारा

77. निम्न में से कौन-सा कथन सामाजिक विज्ञान के सन्दर्भ में गलत है?

• सामाजिक विज्ञान ऐतिहासिक, भौगोलिक आदि समाज के विभिन्न आयामों से सम्बद्ध है।
• सामाजिक विज्ञान विद्यार्थियों में मूल्य व आदर्शों की प्रतिस्थापना करती है।
• चूंकि सामाजिक विज्ञान का प्रतिपाद्य मनुष्य हैं अतएव सामाजिक संधान की प्रकृति वैज्ञानिक नहीं है।
• सामाजिक विज्ञान एक विश्लेषणात्मक वे रचनात्मक मस्तिष्क के लिए आधार तैयार करती है।
उत्तर. चूंकि सामाजिक विज्ञान का प्रतिपाद्य मनुष्य हैं अतएव सामाजिक संधान की प्रकृति वैज्ञानिक नहीं है।

78. चोल राजवंश के प्रवर्तक थे?

• विजयालय
• आदित्य
• परांतक
• उत्तम चोल
उत्तर. विजयालय

79. लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भू-भाग निर्धारित किया जाता है?

• परिसीमन आयोग द्वारा
• निर्वाचन आयोग द्वारा
• जनगणना आयुक्त द्वारा
उत्तर. परिसीमन आयोग द्वारा

80. रोम के साथ दक्षिण भारत के व्यापार का सजीव वर्णन करने वाला ग्रन्थ है?

• मणिमेगलै
• शिलप्पदिकारम
• पुरनानूरु
• मदुरईकंजी
उत्तर. शिलप्पदिकारम

81. संविधान के किस भाग में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा का महत्त्व दिया गया है?

• प्रस्तावना
• मौलिक अधिकार
• मौलिक कर्तव्य
• नीति निदेशक तत्व
उत्तर. नीति निदेशक तत्व

82. निम्न में से किस सिन्धु शहर के दो के स्थान पर तीन हिस्से थे?

• सुरकोटड़ा
• लोथल
• कालीबंगा
• धौलावीरा
उत्तर. धौलावीरा

83. भारत में सकल राष्ट्रीय उत्पाद में सबसे अधिक योगदान है?

• प्राथमिक क्षेत्र का
• द्वितीयक क्षेत्र का
• तृतीयक क्षेत्र का
• सरकारी क्षेत्र का
उत्तर. तृतीयक क्षेत्र का

84. निम्न में से कौन-सा मौलिक अधिकार भारत की भूमि पर एक विदेशी को भी उपलब्ध है?

• सार्वजनिक सेवाओं के मामले में अवसर की समानता
• संचरण, निवास व व्यवसाय की स्वतन्त्रता
• मात्र धर्म, प्रजाति, जाति व लिंग के आधार पर भेदभाव से संरक्षण
• जीवन व वैयक्तिक स्वतन्त्रता का संरक्षण
उत्तर. जीवन व वैयक्तिक स्वतन्त्रता का संरक्षण

85. निम्न में से कौन-से देश अफ्रीका के प्रमुख यूरेनियम निर्यातक है?

• अल्जीरिया एवं लीबिया
• जायरे एवं दक्षिण अफ्रीका
• चाड एवं इथोपिया
• सूडान एवं अंगोला
उत्तर. जायरे एवं दक्षिण अफ्रीका

86. रबी की फसल बोई जाती है?

• जून से जुलाई तक
• अक्टूबर से नवम्बर तक
• जनवरी से मार्च तक
• मार्च से मई तक
उत्तर. अक्टूबर से नवम्बर तक

87. अधिकांश ज्वालामुखी पाए जाते हैं?

• अन्ध महासागर में
• हिन्द महासागर में
• प्रशान्त महासागर में
• आर्कटिक महासागर में
उत्तर. प्रशान्त महासागर में

88. सामान्यतः प्रवाल उष्णकटिबन्धीय सागर के मध्य में पाए जाते हैं?

• 20° उत्तर एवं 15° दक्षिण के मध्य
• 10° उत्तर एवं 10° दक्षिण के मध्य
• 30° उत्तर एवं 30° दक्षिण के मध्य
• 23.5° उत्तर एवं 23° दक्षिण के मध्य
उत्तर. 30° उत्तर एवं 30° दक्षिण के मध्य

89. घाटी की गहराई का सामान्यत: कारण होता है?

• अपघर्षण
• संक्षारण
• संकर्षण
• अपरदन
उत्तर. संक्षारण

90. भारत की प्राचीनतम नवपाषाणिक बस्ती है?

• बुर्जहोम
• चिरांद
• ब्रह्मगिरी
• मेहरगढ़
उत्तर. मेहरगढ़

91. निम्न में से कौन-सा सिन्धु समाज का सबसे मानकीकृत उत्पाद था?

• मृद्भाण्ड
• मृण्मूर्तियाँ
• ईंटें
• मूर्तियाँ
उत्तर. ईंटें

92. प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतु सर्व शिक्षा अभियान का लक्ष्य है?

• वे सभी बच्चे, जो 6 से 14 वर्ष की आयु समूह में हैं।
• वे सभी व्यक्ति , जो 6 से 55 वर्ष की आयु समूह में हैं।
• जनजाति क्षेत्र की बालिकाओं को
• गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के सभी बच्चों को
उत्तर. वे सभी बच्चे, जो 6 से 14 वर्ष की आयु समूह में हैं।

93. सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के वर्गीकरण का आधार है?

• कार्य स्थिति
• आर्थिक क्रियाओं की प्रकृति
• उद्यम का मालिकाना हक
• उद्यम में रोजगाररत श्रमिकों की संख्या
उत्तर. उद्यम का मालिकाना हक

94. भारतीय संविधान का मुख्य आधार है?

• इंग्लैण्ड का संविधान
• आयरलैण्ड का संविधान
• भारतीय परिषद् अधिनियम, 1919 का संविधान
• भारत सरकार अधिनियम, 1935
उत्तर. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1919 का संविधान

95. वायुमण्डल में तापमान गिरावट की दर होती है?

• प्रति 100 मी पर 4°C
• प्रति 1500 मी पर 65°C
• प्रति 165 मी पर 1°C
• प्रति 111 मी पर 1°C
उत्तर. प्रति 165 मी पर 1°C

96. निम्न में से कौन-सी विशेषता संसदीय प्रणाली का तत्व है?

• प्रधानमन्त्री की निश्चित कार्य अवधि
• सामूहिक उत्तरदायित्व
• कार्यपालिका व व्यवस्थापिका का पृथक्करण
• नाममात्र व वास्तविक कार्यपालिका का सम्मिश्रण
उत्तर. सामूहिक उत्तरदायित्व

97. जनगणना 2011 के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या वाले चार राज्य चयन कीजिए?

• उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल
• उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश
• उत्तर प्रदेश, बिहार, आन्ध्र प्रदेश और तमिलनाडु
• उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और आन्ध्र प्रदेश
उत्तर. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल

98. 97 प्रतिशत वायुमण्डल पृथ्वीतल से *** तक पाया जाता है?

• 50 किमी
• 8 किमी
• 18 किमी
• 29 किमी
उत्तर. 29 किमी

99. अधिसंख्यक कुषाण मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं?

• तक्षशिला से
• पेशावर से
• मथुरा से
• पाटलिपुत्र से
उत्तर. मथुरा से

100. निम्न में से कौन ‘पेरियार’ के नाम से प्रसिद्ध हैं?

• सी वी रमन पिल्लई
• सी एन मुदालियर
• ई वी रामास्वामी नायकर
• के रामाकृष्ण पिल्लई
उत्तर. ई वी रामास्वामी नायकर

101. निम्न में से कौन-सी महाद्वीप-पर्वत की स्थिति सही है?

• दक्षिण अमेरिका आल्पस
• उत्तरी अमेरिका-रॉकी
• यूरोप-एटलस
• एशिया-एण्डीस
उत्तर. उत्तरी अमेरिका-रॉकी

102. ‘कुनबी’ के रूप में जाने जाते थे?

• मुगल सैन्य कमाण्डर
• मराठा कृषक योद्धा
• सिक्ख योद्धाओं का समूह
• जाट वंश का प्रमुख
उत्तर. मराठा कृषक योद्धा

103. हैदराबाद की निजामशाही के प्रवर्तक थे?

• चिन किलिच खान
• सआदत खान
• मुर्शीद कुली खान
• सफदरजंग
उत्तर. चिन किलिच खान

104. भारत में खाद्य प्रबन्धन का निम्न में से कौन-सा एक उद्देश्य नहीं है?

• खाद्यान्नों का संग्रहण
• खाद्यान्नों का वितरण
• खाद्यान्नों का निर्यात
• खाद्यान्नों के बफर स्टॉक का रखरखाव
उत्तर. खाद्यान्नों का निर्यात

105. प्राथमिक क्षेत्र में सम्मिलित है?

• कृषि एवं वन लगाना
• मछली एवं मुर्गी पालन
• पशुपालन
• ये सभी
उत्तर. ये सभी

106. निम्न में से कौन एक क्षेत्र भ्रमण’ का उदाहरण है?

• पुस्तक
• पंचायत घर
• नक्शा
• ग्लोब
उत्तर. पंचायत घर

107. किसी राज्य के नाम में परिवर्तन किया जा सकता है?

• प्रधानमन्त्री द्वारा
• संसद द्वारा
• राज्य विधान सभा द्वारा
• राष्ट्रपति द्वारा
उत्तर. संसद द्वारा

108. गल्फ स्ट्रीम पाई जाती है?

• प्रशान्त महासागर में
• हिन्द महासागर में
• आर्कटिक महासागर में
• अन्ध महासागर के पश्चिमी किनारे पर
उत्तर. अन्ध महासागर के पश्चिमी किनारे पर

109. कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाला दर्रा है?

• नीट दर्रा
• बोलन दर्रा
• बनिहाल दर्रा
• कराकोरम दर्रा
उत्तर. बनिहाल दर्रा

110. किस प्रकरण में उच्चतम न्यायालय ने मूल ढाँचा सिद्धान्त का सर्वप्रथम प्रतिपादन किया?

• गोलकनाथ प्रकरण, 1967
• प्रीवी पर्स प्रकरण, 1970
• केशवानंद भारती प्रकरण, 1973
• मिनर्वा मिल्स प्रकरण, 1980
उत्तर. केशवानंद भारती प्रकरण, 1973

111. किस राज्य में द्वि-सदनात्मक विधानमण्डल है?

• गुजरात
• पश्चिम बंगाल
• तमिलनाडु
• बिहार
उत्तर. बिहार

112. कन्दरिया महादेव मन्दिर के निर्माता थे?

• चौहान
• तोमर
• चन्देल
• गुर्जर प्रतिहार
उत्तर. चन्देल

113. राष्ट्रपति सदस्य मनोनीत कर सकता है?

• राज्यसभा में
• लोकसभा में
• राज्यसभा व लोकसभा दोनों में
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. राज्यसभा व लोकसभा दोनों में

114. कार्यशील पूँजी में सम्मिलित है?

• टूल्स, मशीनें एवं भवन
• कच्चा माल एवं पास में नकदी
• भूमि एवं श्रम
• मानवीय पूँजी
उत्तर. कच्चा माल एवं पास में नकदी

115. उच्च प्राथमिक कक्षाओं में सामाजिक विज्ञान के शिक्षण के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन उचित नहीं हैं?

• सामाजिक विज्ञान इसलिए पढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि यह मानवीय सम्बन्धों की समझ हासिल करने में मदद करता है।
• सामाजिक विज्ञान इसलिए पढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि यह बच्चों को सामाजिक यथार्थ के प्रति संवेदनशील बनाता है।
• सामाजिक विज्ञान इसलिए पढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि यह विद्यार्थियों को सामाजिक मुददों पर विमर्श व चिन्तन के लिए प्रेरित करता है।
• सामाजिक विज्ञान इसलिए पढ़ाया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थी पुराण एवं इतिहास के बारे में जान सके।
उत्तर. सामाजिक विज्ञान इसलिए पढ़ाया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थी पुराण एवं इतिहास के बारे में जान सके।

116. एक दिश नौपथ सम्बन्धित है?

• बोन प्रक्षेप से
• मॉलविड प्रक्षेप से
• खमध्यीय प्रक्षेप से
• मॅरकेटर प्रक्षेप से
उत्तर. मॅरकेटर प्रक्षेप से

Haryana TGT परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में HTET Previous Papers With Solutions HTET Previous Year Question Paper pdf – Level-2 HTET Question Papers for TGT htet 2020 question paper tgt htet tgt solved question paper 2017 htet Level-2 2012 question paper with answers हरियाणा टीजीटी लेवल 2 पिछला पेपर htet tgt old question papers से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button