Online Test

Haryana Tet Level 2 Solved Question Paper In Hindi

Haryana Tet Level 2 Solved Question Paper In Hindi

हरियाणा टेट लेवल 2 सॉल्व्ड प्रश्न पत्र – किसी भी परीक्षा की तैयारी करते समय आपको उस परीक्षा के सोल्ड प्रश्नपत्र को देखना चाहिए जिससे कि आपको यह पता चलेगा कि इस परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे. तो अगर आप Haryana Tet Level 2 की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट में हम आपको Haryana Tet Level 2 का एक साल्व्ड प्रश्न पत्र दे रहे हैं जिसे आप खुद भी हल कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं और साथ में ही इसके उत्तर दिए गए हैं जिससे आपको इसका सही उत्तर भी मिल जाएगा.

1. किसने ‘बहुबुद्धि सिद्धान्त’ प्रतिपादित किया था?

• अल्फ्रेड बिने ने
• हॉवर्ड गार्डनर ने
• फ्रांसिस गाल्टन ने
• बी एस ब्लूम ने
उत्तर. हॉवर्ड गार्डनर ने

2. चिन्तन शक्ति के विकास की प्रक्रिया में निम्न में से कौन-सा कथन गलत है?

• ज्ञान व अनुभवों की यथेष्टता
• यथेष्ट अभिप्रेरणा
• यथेष्ट स्वतन्त्रता व लचीलापन
• कम बुद्धि व ज्ञान
उत्तर. कम बुद्धि व ज्ञान

3. चिन्तन अनिवार्य रूप से है एक

• क्रियात्मक गतिविधि
• भावात्मक व्यवहार
• संज्ञानात्मक गतिविधि
• मनोगतिक प्रक्रिया
उत्तर. मनोगतिक प्रक्रिया

4. युवा अधिगमकर्ताओं में निम्न में से कौन पढ़ने में कठिनाई का द्योतक नहीं है?

• अक्षर व शब्द अभिज्ञान में कठिनाई
• पठन गति व प्रवाह में कठिनाई
• शब्दों व विचारों को समझने में कठिनाई
• स्पेलिंग निरन्तरता में कठिनाई
उत्तर. पठन गति व प्रवाह में कठिनाई

5. मनोविज्ञान का क्षेत्रवादी सिद्धान्त दिया

• कर्ट लेविन ने
• सी टी मॉर्गन ने
• लियोन फेस्टिगर ने
• हेनरी गोडार्ड ने
उत्तर. कर्ट लेविन ने

6. सृजनात्मकता के बारे में क्या गलत है?

• सृजनात्मकता तथा बुद्धि सदैव साथ-साथ चलते हैं।
• सृजनात्मकता में लचीलापन होता है।
• सृजनात्मकता सार्वभौमिक प्रत्यय है।
• सृजनात्मकता में अहम् का समावेश होता है।
उत्तर. सृजनात्मकता तथा बुद्धि सदैव साथ-साथ चलते हैं।

7. बुद्धि समावेश करती है?

• अपसारी चिन्तन का
• अभिसारी चिन्तन का
• समालोचित चिन्तन का
• विचारशील चिन्तन का
उत्तर. अभिसारी चिन्तन का

8. अधिगम कार्य के लिए विद्यार्थियों की तत्परता का आकलन करना शिक्षकों के लिए कठिन है क्योंकि

• तत्परता के सभी तत्व एकसाथ परिपक्व नहीं होते।
• तत्परता के अधिकतर तत्व बाह्य रूप से दृश्य नहीं होते
• अभिभावक अपने बच्चों को उपलब्धि के लिए धकेलते हैं।
• शिक्षक विद्यार्थियों के बाह्य व्यवहार का निर्णय करने में कमजोर होते हैं।
उत्तर. तत्परता के सभी तत्व एकसाथ परिपक्व नहीं होते।

9. निचली कक्षाओं में पढ़ाते समय एक शिक्षक को प्राथमिकता देनी चाहिए?

• व्याख्यान विधि को
• दत्तकार्य को
• कहानी कथन को
• समूह चर्चा को
उत्तर. कहानी कथन को

10. वंशानुक्रम के सन्दर्भ में गलत कथन निम्न में से कौन-सा है?

• वंशानुक्रम बालक का लिंग निर्धारित करता है।
• यह शारीरिक संगठन में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
• यह जुड़वाँ बालकों के जन्म में योगदान देता है।
• इसमें रुचि, अभिवृत्ति, पसन्द, नापसन्द तथा मस्तिष्क की संवेदात्मक भावनाएँ समावेशित होती हैं ।
उत्तर. इसमें रुचि, अभिवृत्ति, पसन्द, नापसन्द तथा मस्तिष्क की संवेदात्मक भावनाएँ समावेशित होती हैं ।

11. “हम में से कुछ लोग, कुछ जो लम्बे हैं तथा कुछ जो छोटे हैं, कुछ जो गोरे हैं तथा कुछ जो काले हैं, कुछ लोग मजबूत हैं तथा कुछ कमजोर हैं।”यह कथन किस स्थापित सिद्धान्त पर आधारित है?

• बुद्धि व लैंगिक विभिन्नता पर
• बुद्धि व प्रजाति विभिन्नता पर
• वैयक्तिक विभिन्नता पर
• वैयक्तिक प्रगतिशीलता पर
उत्तर. वैयक्तिक विभिन्नता पर

12. संपुष्ट कार्यक्रम जरूरी होते हैं?

• कमजोर अधिगमकर्ताओं के लिए
• प्रतिभाशाली बालकों के लिए
• साधारण बालकों के लिए
• शारीरिक रूप से अयोग्य बालकों के लिए
उत्तर. प्रतिभाशाली बालकों के लिए

13. एक कक्षा में एक शिक्षक पढ़ाने के लिए बाल केन्द्रित उपागम का प्रयोग कर रहा है। यह तरीका उपयुक्त नहीं है?

• समूह वार्तालाप के लिए
• प्रोजेक्ट विधि के लिए
• प्रदर्शन के लिए
• प्रश्नोत्तर के लिए
उत्तर. प्रदर्शन के लिए

14. इरफान खिलौने तोड़ता है तथा उसके अवयवों को देखने के लिए उसे अलग-अलग कर देता है। आप क्या करेंगे?

• इरफान को कभी भी खिलौने के साथ खेलने नहीं देंगे
• सदैव कड़ी नजर रखेंगे।
• उसकी जिज्ञासु प्रकृति को बढ़ावा देंगे तथा उसकी ऊर्जा को दिशा प्रदान करेंगे।
• उसे बताएँगे कि खिलौने नहीं तोड़ने चाहिए
उत्तर. उसकी जिज्ञासु प्रकृति को बढ़ावा देंगे तथा उसकी ऊर्जा को दिशा प्रदान करेंगे।

15. निम्न में से कौन रचनात्मक आकलन का एक उपयुक्त उपकरण नहीं है?

• दत्तकार्य
• मौखिक प्रश्न
• अवधि परीक्षा
• प्रश्न व खेल
उत्तर. दत्तकार्य

16. पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धान्त की अवस्थाओं का क्रम निम्न है?

• संवेदनात्मक गामक काल-मूर्त संक्रियात्मक काल-पूर्व संक्रियात्मक काल – औपचारिक संक्रियात्मक काल
• संवेदनात्मक गामक काल-पूर्व संक्रियात्मक काल-मूर्त संक्रियात्मक काले- औपचारिक संक्रियात्मक काल
• पूर्व संक्रियात्मक काल-संवेदनात्मक गामक काल-मूर्त संक्रियात्मक काल- औपचारिक संक्रियात्मक काल
• पूर्व संक्रियात्मक काल-संवेदनात्मक गामक काल – औपचारिक संक्रियात्मक काल-मूर्त संक्रियात्मक काल
उत्तर. संवेदनात्मक गामक काल-पूर्व संक्रियात्मक काल-मूर्त संक्रियात्मक काले- औपचारिक संक्रियात्मक काल

17. एक शिक्षण विधि में दो या अधिक शिक्षक सहयोगपूर्वक विषयों की योजना बनाते हैं, पूरा करते हैं तथा सदैव विद्यार्थियों पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन आवर्ती रूप से करते हैं, यह विधि है?

• श्रव्य-दृश्य शिक्षण
• टोली शिक्षण
• दृश्य शिक्षण
• वैयक्तिक शिक्षण
उत्तर. टोली शिक्षण

18. जीन पियाजे की संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं के अनुसार जिसे पूर्व-प्रत्ययात्मक काल जाना जाता है, निम्न में से किससे सम्बन्धित हैं?

• इन्द्रिय गति अवस्था से
• मूर्त संक्रिया अवस्था से
• पूर्व संक्रियात्मक अवस्था से
• औपचारिक संक्रिया अवस्था से
उत्तर. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था से

19. व्यवहार का ‘संवेगात्मक पहलू निम्न से सम्बन्धित होता है?

• सीखने के संज्ञानात्मक पक्ष से
• सीखने के भावात्मक पक्ष से
• सीखने के क्रियात्मक पक्ष से
• सीखने के मनोवैज्ञानिक पक्ष से
उत्तर. सीखने के भावात्मक पक्ष से

20. मानव विकास की वह अवस्था जिसे ‘सुनहरी अवस्था’ कहा जाता है,वह है?

• शैशवावस्था
• बाल्यावस्था
• किशोरावस्था
• प्रौढ़ावस्था
उत्तर. बाल्यावस्था

1 2 3 4 5 6Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button