Samanya Gyan

1857 की क्रांति से सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर pdf

1857 की क्रांति से सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर pdf

1857 की क्रांति से सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर pdf यदि कोई उमीदवार किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है तो उसे भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम के बारे में  जानकारी होनी चाहिए क्योकि लगभग सभी सरकारी नौकरी के एग्जाम के समान्य ज्ञान के सेक्शन के अन्दर भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में  पूछा जाता है  यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको भारत के प्रमुखस्वतंत्रता संग्रामसे सबंधित जानकारी होनी चाहिए इनमे से प्रश्न अक्सर एग्जाम में पूछे जाते है |

1857 का संग्राम

आज़ादी की पहली लड़ाई यानी साल 1857 का विद्रोह भारत के इतिहास का वह पन्ना हैं जिससे ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के अंत की शुरुआत हो चुकी थी.1857 का संग्राम ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक बड़ी और अहम घटना थी। इस क्रांति की शुरुआत 10 मई, 1857 ई. को मेरठ से हुई, जो धीरे-धीरे कानपुर, बरेली, झांसी, दिल्ली, अवध आदि स्थानों पर फैल गई। क्रांति की शुरुआत तो एक सैन्य विद्रोह के रूप में हुई, लेकिन समय के साथ उसका स्वरूप बदल कर ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध एक जनव्यापी विद्रोह के रूप में हो गया, जिसे भारत का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम कहा गया। आइये आजादी की पहली लड़ाई के इस वर्षगांठ के मौके पर इससे जुड़ी खास बातें जानते हैं…

19वीं सदी की पहली आधी सदी के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत के बड़े हिस्से पर कब्जा हो चुका था। जैसे-जैसे ब्रिटिश शासन का भारत पर प्रभाव बढ़ता गया, वैसे-वैसे भारतीय जनता के बीच ब्रिटिश शासन के खिलाफ असंतोष फैलता गया। प्लासी के युद्ध के एक सौ साल बाद ब्रिटिश राज के दमनकारी और अन्यायपूर्ण शासन के खिलाफ असंतोष विद्रोह के रूप में भड़कने लगा जिसने भारत में ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की बात करें तो इससे पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में कई घटनाएं घट चुकी थीं। जैसे कि 18वीं सदी के अंत में उत्तरी बंगाल में संन्यासी आंदोलन और बिहार एवं बंगाल में चुनार आंदोलन हो चुका था। 19वीं सदी के मध्य में कई किसान आंदोलन हुए जिनमें मालाबार के मोपलाह किसानों और बंगाल के मुस्लिम किसानों द्वारा फराइजी आंदोलन अहम हैं।

19वीं सदी के पहले 5 दशकों में कई जनजाति विद्रोह भी हुए जैसे मध्य प्रदेश में भीलों का, बिहार में संथालों और ओडिशा में गोंड्स एवं खोंड्स जनजातियों का विद्रोह अहम था। लेकिन इन सभी आंदोलन का प्रभाव क्षेत्र बहुत सीमित था यानी ये स्थानीय प्रकृति के थे। अंग्रेजों के खिलाफ जो संगठित पहला विद्रोह भड़का वह 1857 में था। शुरू में तो यह सिपाहियों के विद्रोह के रूप में भड़का लेकिन बाद में यह जनव्यापी क्रांति बन गया।

1857 की क्रांति से सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

1. भारत में शिक्षित मध्य वर्ग ने उत्तर:- 1857 के विद्रोह से तटस्थता बनाए रखी थी
2. कालिदास की प्रसिद्द रचना सकुन्तला का पहली बार अंग्रेजी में अनुवाद किया था उत्तर:- सर विलियम जोंस ने
3. 1857 की क्रांति का प्रमुख कारण था उत्तर:- ब्रिटिश साम्राज्य की नीति
4. ‘वंदे मातरम’ गीत लिखा है उत्तर:- बंकिमचंद्र चटर्जी ने
5. सुप्रसिद्ध उर्दू शायर मिर्ज़ा ग़ालिब का मूल निवास था उत्तर:- आगरा
6. ‘पागल पंथ’ की स्थापना की थी उत्तर:- करमशाह ने
7. जनजाति लोगों के संबंध में’ आदिवासी’ शब्द का प्रयोग किया था उत्तर:- ठक्कर बापा ने
8. वह विद्रोह जिसका उल्लेख बंकिमचंद्र चटर्जी ने अपने उपन्यास आनंद मठ में करके प्रसिद्ध किया उत्तर:- सन्यासी विद्रोह
9. भील विद्रोह, कोल विद्रोह, रम्पा विद्रोह तथा संथाल विद्रोह में से वह घटना जो महाराष्ट्र में घटित हुई उत्तर:- भील विद्रोह
10. वेलु थम्पी ने अंग्रेजो के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया था  उत्तर:-केरल में

11. मौलवी अहमदुल्लाह शाह, मौलवी इंदादुल्लाह , मौलाना फज्लेहक खेराबादी तथा नवाब लियाकत अली में से 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों का सबसे कट्टर दुश्मन था उत्तर:- मौलवी अहमदुल्लाह शाह
12. पागलपंथी विद्रोह वस्तुतः एक विद्रोह था उत्तर:- गारो का
13. नील विद्रोह, संथाल विद्रोह, दक्कन के दंगे तथा सिपाही विद्रोह का सही कालानुक्रम है उत्तर:- संथाल विद्रोह, सिपाही विद्रोह, नील विद्रोह, दक्कन के दंगे
14. पब्लिक सर्विस आयोग, पील आयोग, हंटर आयोग तथा साइमन कमीशन मैं 1857 के विद्रोह के दमन के बाद भारतीय फौज के नव संगठन से संबंधित है उत्तर:- पील आयोग
15. 1857 की क्रांति सर्वप्रथम प्रारंभ हुई उत्तर:- मेरठ से
16. संभलपुर के अनेक ब्रिटिश विरोधी विद्रोहो का नेता था उत्तर:- सुरेंद्र साईं
17. 1857 के बरेली विद्रोह का नेता था उत्तर:- खान बहादुर
18. भारत में19वी शताब्दी के जनजातीय विद्रोह के लिए जिसने साझा कारण मुहैया किया उत्तर:- जनजातीय समुदायों की प्राचीन भूमि संबंधी व्यवस्थापक संपूर्ण
19. 1857 की क्रांति के बारे में सही अवधारणा है उत्तर:- इसने भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की शासन प्रणाली को मृतप्राय बना दिया
20. अंग्रेजी भारतीय सेना में चर्बी वाले कारतूसों से चलने वाली एनफील्ड राइफल को शामिल किया गया उत्तर:- दिसंबर 1856 में

21. 1857 के विद्रोह के समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री थे उत्तर:- विश्वकांट पामस्टर्न
22. 1857 मैं इलाहाबाद को आपातकालीन मुख्यालय बनाया था उत्तर:- लार्ड कैनिंग ने
23. का विद्रोह लखनऊ में जिसके नेतृत्व में आगे बढ़ा, वह थी उत्तर:- बेगम आफ अवध
24. 1857 के संग्राम के झांसी, मेरठ, दिल्ली तथा कानपुर केंद्रों में से सबसे पहले अंग्रेजों ने पुना अधिकृत किया उत्तर:- दिल्ली को
25. असम में 1857 की क्रांति का नेता था उत्तर:- दीवान मनीराम दत्त
26. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों की सर्वाधिक सहायता करने वाला राजवंश था उत्तर:- ग्वालियर के सिंधिया
27. 1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार ने सिपाहियों का इन प्रांतों से चयन किया उत्तर:- गोरखा, सिख एव पंजाबी उत्तर प्रांत से अन्य जन आंदोलन
28. नाना साहब का” कमांडर इन चीफ”था उत्तर:- तात्या टोपे
29. 1921 का मोपला विद्रोह हुआ था उत्तर:- केरल में
30. भारतीय स्वाधीनता आंदोलन का सरकारी इतिहासकार था उत्तर:- एस.एन.सेन

31. अजीमुल्ला खा सलाहकार थे उत्तर:- नाना साहब के
32. जिस आदिवासी नेता को जगत पिता(धरती आबा) कहा जाता था, वह था उत्तर:- बिरसा मुंडा
33. कूका आंदोलन के संगठित कियाउत्तर:- गुरु राम सिंह ने
34. 1857 के विद्रोह के दौरान बहादुर शाह ने’ साहब ए आलम बहादुर’ का खीताब दिया थाउत्तर:- बख्त खान को
35. बघेरा विद्रोह हुआउत्तर:- बड़ौदा में
36. खैरवार आदिवासी आंदोलन हुआउत्तर:- 1874ई. मैं
37. चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, शहादत खान तथा माखनलाल चतुर्वेदी में से 1857 में अंग्रेजों से संघर्ष कियाउत्तर:- शहादत खान ने
38. सर्वप्रथम’भगवतगीता’ अंग्रेजी में अनुवाद किया था उत्तर:- चार्ल्स विल्किंस ने
39. महात्मा गांधी एवं उनके विचारों से प्रभावित होने वाले प्रथम आदिवासी नेता थे उत्तर:- जोड़ानांग
40. रामोसी विद्रोह सही रूप में जिस भौगोलिक इलाके में हुआ था, वह था उत्तर:- पश्चिमी घाट

41. 1857 के विद्रोह में बेगम हजरत महल, कुंवर सिंह, ऊधम सिंह तथा मौलवी अहमदुल्लाह मैं से संबंध नहीं था उत्तर:- ऊधम सिंह
42. ब्रिटिश सरकार के जिस अधिनियम ने सबसे पहली बार भारत में शिक्षा के लिए 1 लाख रूपये दिए थे उत्तर:- चार्टर अधिनियम,1813
43. 1857 के स्वाधीनता संघर्ष की वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की जन्म स्थली है उत्तर:- वाराणसी
44. अंग्रेजों के विरुद्ध भीलो द्वारा क्रांति प्रारंभ की गई थीउत्तर:- मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में
45. 1857 के विद्रोह को देखने वाले उर्दू कवि थे उत्तर:- मिर्जा ग़ालिब
46. खेतिहर मजदूर, साहूकार, कृषक तथा जमीदार वर्गों में 1857 के विद्रोह में भाग नहीं लियाउत्तर:- साहूकार तथा जमीदार ने
47. आजादी की पहली लड़ाई 1857 में भाग नहीं लिया उत्तर:- भगत सिंह ने
48. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल था उत्तर:- लार्ड कैनिंग
49. महाराष्ट्र में रामोशी कृषक जत्था स्थापित किया थाउत्तर:- वासुदेव बलवंत फड़के ने
50. भारतीय भाषा में 1857 के विप्लव के कारणों पर लिखने वाला प्रथम भारतीय था उत्तर:- सैयद अहमद खां

51. 19वी शताब्दी के दौरान होने वाले” वहाबी आंदोलन” का मुख्य केंद्र था उत्तर:- पटना
52. गड़करी विद्रोह का केंद्र था उत्तर:- कोल्हापुर
53. “तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम ना प्रथम,न राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था” यह कथन सम्बद्ध है उत्तर:- आर. सी. मजूमदार से
54. 1857 के स्वाधीनता संग्राम का प्रतीक था उत्तर:- कमल और रोटी
55. हौज विद्रोह हुआ उत्तर:- (1820 -21 ई.) के दौरान
56. साम्राज्ञी विक्टोरिया ने 1858 को घोसड़ा में भारतीयों को बहुत सी चीजें दिए जाने का आश्वासन दिया था| वह आश्वासन जिसे ब्रिटिश शासन ने पूरा किया था  उत्तर:- रियासतों को हड़पने की नीति समाप्त कर दी जाएगी
57. वाराणसी में प्रथम संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की थी  उत्तर:- जोनाथन डंकन ने
58. जगदीशपुर का वह व्यक्ति जिसने 1857ई . के विप्लव में क्रांतिकारियों का नेतृत्व किया  उत्तर:- कुंवर सिंह
59. मुंगेर के बरहीयाताल विरोध का उद्देश्य था उत्तर:- बकास्त भूमि की वापसी की मांग
60. पटना के 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नेता थे  उत्तर:- राजपूत कुंवर सिंह

61. 857 के विद्रोह का बिहार में 15 जुलाई, 1857 से 20 जनवरी, 1858 तक केंद्र था  उत्तर:- जगदीशपुर
62. इलाहाबाद में 1857 के संग्राम का नेता था  उत्तर:- मौलवी लियाकत अली
63. मंगल पांडे सिपाही था उत्तर:- 34वी बंगाल नेटिव इन्फेंट्री के
64. 1855ई . मैं संथालों ने किस अंग्रेज कमांडर को हराया  उत्तर:- मेजर बारो
65. रानी लक्ष्मीबाई को अंतिम युद्ध में सामना करना पड़ा  उत्तर:- ह्यूरोज का
66. महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियंत्रण मैं लेने की घोषणा की थी  उत्तर:- 1 नवंबर, 1858 को
67. फराजी थे  उत्तर:- हाजी शरिअतुल्लाह के अनुयायी
68. झांसी, चित्तौड़, जगदीशपुर तथा लखनऊ में से वह क्षेत्र जो 1857 विद्रोह से प्रभावित नहीं था  उत्तर:- चित्तौड़
69. महारानी लक्ष्मी बाई की समाधि स्थित है उत्तर:- ग्वालियर में
70. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित पहली घटना थीउत्तर:- सैनिकों का दिल्ली के लाल किले पर पहुंचना

71. उलगुलन विद्रोह जुड़ा था उत्तर:- बिरसा मुंडा से
72. बिरसा मुंडा का कार्यक्षेत्र थाउत्तर:- रांची
73. 1857 के क्रांतिकारियों में वह जिसका वास्तविक नाम’ रामचंद्र पांडुरंग’ थाउत्तर:- तात्या टोपे
74. मेवाड़, बागड़, और पास के क्षेत्रों के भीलो में सामाजिक सुधार के लिए’ लसोणिया आंदोलन’ का सूत्रपात किया उत्तर:- गोविंद गिरी ने
75. वह आधुनिक इतिहासकार जिसने 1857 के विद्रोह को स्वतंत्रता की पहली लड़ाई कहा था उत्तर:- वी.डी. सावरकर
76. बिहार के दानापुर, पटना, आरा , मुजफ्फरपुर, मुंगेर में से 1857 के विद्रोह से अप्रभावित भाग था उत्तर:- मुंगेर
77. 1857 ई. की क्रांति में अंग्रेजों व जोधपुर के संयुक्त सेना को पराजित करने वाला था उत्तर:- आउवा के ठाकुर कुशाल सिंह
78. वर्ष 1857 के विद्रोह के संदर्भ में नाना साहब, कुंवर सिंह, खान बहादुर खान तथा तात्या टोपी में से वह जिसे, उसके मित्र ने धोखा दिया, तथा जिसे अंग्रेजों द्वारा बंदी बनाकर मार दिया गया उत्तर:- तात्या टोपे को
79. महारानी विक्टोरिया की उद्घोषणा(1858 ) का उद्देश्य था उत्तर:- भारतीय राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने के किसी भी विचार का परित्याग करना तथा भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अंतर्गत रखना
80. 1857 के विद्रोह के ठीक बाद बंगाल में सन्यासी विद्रोह, संथाल विद्रोह, नील उपद्रव तथा पावना उपद्रव में से विप्लव हुआ उत्तर:- नील विद्रोह का

81. जगदीशपुर के राजा थे उत्तर:- कुंवर सिंह
82. नील कृषकों की दुर्दशा पर लिखी गई पुस्तक” नील दर्पण” के लेखक थे उत्तर:- दीनबंधु मित्र
83. छोटा नागपुर जनजाति विद्रोह हुआ था उत्तर:- 1820ई. मैं
84. अजमेर, जयपुर, नीमच तथा आउवा में से राजस्थान में 1857 की क्रांति का केंद्र नहीं था उत्तर:- जयपुर
85. 1857 विद्रोह के समय बैरकपुर में ब्रिटिश कमांडिंग ऑफिसर था उत्तर:- जान बेनेट हैरसे
86. 1857 के संघर्ष में भाग लेने वाले सिपाहियों के सर्वाधिक संख्या थी उत्तर:- अवध से
87. मानव बलि प्रथा का निषेध करने के कारण अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह करने वाली जनजाति का नाम उत्तर:- खोंद
88. कोल विद्रोह(1831 32) का नेतृत्व किया उत्तर:- बुध्दू भगत ने
89. अंग्रेज राजपूत राज्यों में 1857 के विद्रोह को दबाने में सफल रहे क्योंकि उत्तर:- स्थानीय शासकों ने क्रांतिकारियों का साथ नहीं दिया
90. 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम असफल हुआ क्योंकि उत्तर:- भारतीय सिपाहियों में उद्देश्य की एकता की कमी थी, प्राय: भारतीय राजाओं ने ब्रिटिश सरकार का साथ दिया, ब्रिटिश सिपाही कहीं अच्छे सज्जीत कथा संगठित थे

91. भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य तात्कालिक कारण था उत्तर:- अंग्रेजों का धर्म में हस्तक्षेप का संदेश
92. 1857 के विद्रोह को एक’ षड्यंत्र’ की संज्ञा दीउत्तर:- सर जेम्स आउट्रम एव डब्ल्यू . टेलर ने
93. कुंवर सिंह, 1857 के विद्रोह के एक प्रमुख नायक थे| वह संबंध थेउत्तर:- बिहार से
94. 1857 का विद्रोह मुख्यत: असफल रहा उत्तर:- किसी सामान्य योजना और केंद्रीय संगठन की कमी के कारण
95. मंगल पांडे की घटना हुई थी उत्तर:- बैरकपुर में
96. आनंदमठ उपन्यास की कथावस्तु आधारित है उत्तर:- सन्यासी विद्रोह पर
97. जनरल जॉन निकलसन, जनरल नील, मेजर जनरल हैवलॉक तथा सर हेनरी लारेंस मैं से वह ब्रिटिश अधिकारी जिन्होंने लखनऊ में अपना जीवन खोया था उत्तर:- जनरल नील, मेजर जनरल हैवलॉक तथा सर हेनरी लारेंस
98. ताना भगत आंदोलन उत्तराउराव ने प्रारंभ किया था उत्तर:- 1914 में
99. फराजी विद्रोह का नेता था उत्तर:- दादू मियां
100. संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया उत्तर:- सिध्दू कान्हू एव भैरव चांद

हमने इस पोस्ट में 1857 की क्रांति-प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1857 की क्रांति के प्रश्न उत्तर Pdf 1857 की क्रांति Pdf Download 1857 महत्वपूर्ण प्रश्नों के विद्रोह 1857 विद्रोह पर सवाल १८५७ की क्रांति के प्रश्न उत्तर  1857 की क्रांति के प्रश्न उत्तर 1857 विद्रोह के कारण 1857 के विद्रोह पर महत्वपूर्ण सवाल 1857 की क्रांति सम्बन्धित जानकारी 1857 के विद्रोह से जुड़े Questions and Answers से संबंधित  जानकारी दी हैऔर आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह  जानकारी  फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button