Online Test

बिहार पुलिस सामान्य हिंदी के प्रश्न उत्तर

बिहार पुलिस सामान्य हिंदी के प्रश्न उत्तर

बिहार पुलिस विभाग में हर साल हजारों नौकरियां निकलती हैं और सभी नौकरियां अलग-अलग पदों पर निकाली जाती हैं.इनके लिए लाखों में उम्मीदवार आवेदन पत्र देते हैं .जो उम्मीदवार बिहार पुलिस की परीक्षा की तैयारी कर रहे है ,उन्हें बतादे की बिहार पुलिस के एग्जाम में सामान्य हिंदी के प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए उम्मीदवारों को सामान्य हिंदी के बारे में जानकारी होनी चाहिए .इसलिए नीचे हमने इस पोस्ट में सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .यह प्रश्न उत्तर पहले भी बिहार पुलिस की परीक्षा पूछे जा चुके है .इसलिए आप इन प्रश्नों को अच्छे से याद करे .यह आपकी परीक्षा के लिए मददगार सिद्व होगे

गुर्राहट में कौनसा प्रत्यय है?
• क्रिया बोधक कृत प्रत्यय
• कर्तृवाचक तद्धित प्रत्यय
• भाववाचक कृत प्रत्यय
• करणवाचक कृत प्रत्यय
Answer
भाववाचक कृत प्रत्यय
निम्नलिखित शब्दों में से किस शब्द में विदेशी उपसर्ग लगा है?
• निर्धन
• तिरस्कार
• बेईमान
• आमरक
Answer
बेईमान
प्रत्येक में कौनसी संधि है?
• गुण
• यण्
• दीर्घ
• अयादि
Answer
यण्
‘चन्द्रमौलि’ में कौनसा समास है?
• द्वन्द्व समास
• बहुव्रीहि समास
• अव्ययीभाव समास
• द्विगु समास
Answer
बहुव्रीहि समास
‘सिरदर्द का समास विग्रह है?
• सिर में दर्द
• सिर का दर्द
• सिर को दर्द
• सिर से दर्द
Answer
सिर में दर्द
निम्न में से किस शब्द में उपसर्ग नहीं है?
• अचार
• आचार
• विचार
• प्रचार
Answer
अचार
इनमें से कौनसा शब्द तद्भव हैं?
• दन्त
• मृत्यु
• मत्स्य
• कन्धा
Answer
कन्धा
निम्नलिखित में संयुक्त व्यंजन कौनसे हैं?
• य, र, ल, व
• श, स, ष, ह
• क्ष, त्र, ज्ञ
• प, फ, ब, भ
Answer
क्ष, त्र, ज्ञ
प्रेममय में कौनसा प्रत्यय हैं?
• मय
• य
• अ
• अय
Answer
मय
भवन का संधि-विच्छेद क्या होगा?
• भवन
• भ+अन
• भो+अन
• भौ+अन
Answer
भो+अन
निम्नांकित शब्दों में से एक शब्द में ‘नी’ प्रत्यय नहीं है,उसका चयन कीजिए?
• मोरनी
• बामनी
• ऊँटनी
• चाँदनी
Answer
बामनी
निम्न में से अल्पप्राण वर्ण कौन हैं?
• क, ग
• ख, ध
• फ, भ
• थ, छ
Answer
क, ग
हिमालय में किस संधि का प्रयोग हुआ है?
• गुण स्वर संधि
• य स्वर संधि
• दीर्घ स्वर संधि
• विसर्ग स्वर संधि
Answer
दीर्घ स्वर संधि
‘सात सौ पदों का समाहार’ विग्रह से बना समस्त पद है?
• सप्ताह
• सप्तमुखी
• सप्तलोकी
• सप्तशती
Answer
सप्तशती
‘लड़कपन’ का सही संधि-विच्छेद होगा?
• लड़क+पन
• लड़का+पन
• लड़क+पन
• लड़का+अपन
Answer
लड़का+पन
‘दीदार शब्द किस भाषा का है?
• अरबी
• फारसी
• हिन्दी
• तुर्की
Answer
फारसी
‘कन्धा’ का तत्सम शब्द है?
• इस्कन्ध
• स्कन्ध
• कक्षु
• कन्धु
Answer
स्कन्ध
निम्नलिखित में से देशज शब्द हैं?
• वत्स
• पछतावा
• नारियल
• रेवड़
Answer
रेवड़
‘श्मश्रु’ शब्द का तद्भव रूप होगा?
• मूंछ
• अश्रु
• आंसू
• ससुर
Answer
मूंछ
अप्रत्याशित शब्द में मूल शब्द हैं?
• प्रत्याशित
• आशा
• आशाति
• प्रत्य
Answer
आशा
संकर (दो भाषाओं से निर्मित) शब्द इनमें से नहीं है?
• टिकट घर
• रेलयात्री
• किताब घर
• चिड़िया घर
Answer
चिड़िया घर
आवट प्रत्यय से कौनसा शब्द नहीं बना है?
• रुकावट
• गुर्राहट
• तरावट
• सजावट
Answer
गुर्राहट
किस समूह के सभी शब्द विदेशी हैं?
• किताब, सिनेमा, संतरा
• काजू, वाचस्पति, जनेउ
• कारतूस, प्रयोजन, कुली
• कफ्यूं, महाविद्यालय, गमला
Answer
किताब, सिनेमा, संतरा
‘ग्रामगत’ समस्त पद का विग्रह है?
• ग्राम को गया हुआ
• गांव से आगत
• ग्राम और गत
• ग्राम और आगत
Answer
ग्राम को गया हुआ
यौगिक शब्द कौनसा है?
• पंकज
• पाठशाला
• दिन
• जलज
Answer
पाठशाला
‘ध्वनि’ किसकी लघुत्तम इकाई है?
• शब्द
• भाषा
• वाक्य
• अक्षर
Answer
भाषा
‘निरपेक्ष’ का सही विलोम है?
• प्रत्यक्ष
• परोक्ष
• सापेक्ष
• प्रतिपक्ष
Answer
सापेक्ष
‘अनल’ का पर्यायवाची शब्द है?
• समीर
• वात
• आग
• हवा
Answer
आग
सही वर्तनी वाला शब्द है –
• महत्वता
• स्वास्थ्य
• समाजिक
• श्रेष्ठ
Answer
श्रेष्ठ
‘युयुत्सु’ का अर्थ है –
• युद्ध में अमर होने वाला
• युद्ध की इच्छा
• युद्ध की इच्छा रखने वाला
• दूसरों को रुलाने वाला
Answer
युद्ध की इच्छा रखने वाला
मंगल, शुभ, हित, उपकार किस शब्द के पर्यायवाची हैं?
• कृपा
• कृतार्थ
• कल्याण
• कृतज्ञ
Answer
कल्याण
जिसका अनुभव नहीं किया गया हो, वह है –
• अनुभवी
• अनुभूत
• अनुभव योग्य
• अनुभाव्य
Answer
अनुभूत

1 2Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button