ITI

प्रदूषण की परिभाषा क्या है?

प्रदूषण की परिभाषा क्या है?

वातावरण के जैविक, भौतिक, रासायनिक लक्षणों में अवांछनीय परिवर्तनों को प्रदूषण कहते हैं।प्रदूषक पर्यावरण को और जीव-जन्तुओं को नुकसान पहुंचाते हैं। प्रदूषण का अर्थ है – ‘हवा, पानी, मिट्टी आदि का अवांछित द्रव्यों से दूषित होना’, जिसका सजीवों पर प्रत्यक्ष रूप से विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान द्वारा अन्य अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ते हैं। वर्तमान समय में पर्यावरणीय अवनयन का यह एक प्रमुख कारण है। मुख्यतः प्रदूषण तीन प्रकार का होता है-भूमि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण आदि।

पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न . किसी जलीय आहार श्रृंखला का उदाहरण लिखिए।
उत्तर-काई या शैवाल → छोटे जंतु → मछली → बड़ी मछली।
प्रश्न . विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ मिलकर क्या बनाती हैं ?
उत्तर- विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ मिलकर खाद्य जाल बनाती हैं।
प्रश्न . किसको अधिक ऊर्जा उपलब्ध होगी शाकाहारी को या माँसाहारी को ?
उत्तर- शाकाहारी को माँसाहारी की अपेक्षा अधिक ऊर्जा उपलब्ध होगी।
प्रश्न . आहार श्रृंखला का महत्त्वपूर्ण कार्य बताइए।
उत्तर- ऊर्जा एवं पदार्थों का स्थानांतरण करना आहार श्रृंखला का प्रमुख कार्य है।
प्रश्न . ऊर्जा के प्रवाह का पहला चरण बताइए।
उत्तर- हरे पौधों द्वारा भोजन तैयार करना।
प्रश्न . कौन-से पौधे प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया संपन्न कर सकते हैं ?
उत्तर- हरे पौधे जिनमें क्लोरोफिल नामक हरित वर्णक होता है प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया संपन्न करते हैं।
प्रश्न . पौधे सूर्य की ऊर्जा को किस रूप में भंडारित करते हैं ?
उत्तर- पौधे सूर्य की ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरित करके कार्बोहाइड्रेट के रूप में भंडारित करते हैं।

प्रश्न . क्या जैव तथा अजैव घटक एक-दूसरे पर आश्रित हैं ?
उत्तर- हां, जैव तथा अजैव घटक एक-दूसरे पर आश्रित हैं तथा एक-दूसरे को प्रभावित भी करते हैं।
प्रश्न . जीवों को पोषण पद्धति के आधार पर किन-किन वर्गों में रखा गया है ?
उत्तर- जीवों को पोषण पद्धति के आधार पर उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक वर्गों में रखा गया है।
प्रश्न . जीवमंडल का जैव घटक किन-किन से निर्मित है ?
उत्तर- पौधे तथा जंतुओं से जीवमंडल का जैव घटक निर्मित होता है।
प्रश्न . किसी स्थान पर पाये जाने वाले जीवों की स्थिति का निर्धारण कौन-से घटक करते हैं ?
उत्तर- जलवायु, मिट्टी की प्रकृति तथा जल उपलब्धता।
प्रश्न . जीव मंडल, जीव समुदाय, आबादी और पारिस्थितिक तंत्र को क्रमानुसार लिखो।
उत्तर- आबादी < जीव समुदाय < पारिस्थितिक तंत्र < जीव-मंडल।।
प्रश्न . जैव समुदाय तथा अजैव पर्यावरण के बीच के संबंध का वैज्ञानिक नाम क्या है? उत्तर–पारिस्थितिक तंत्र।।
प्रश्न . अपघटकों का मुख्य कार्य लिखिए।
उत्तर- ये सूक्ष्म जीव हैं जो मृत पौधों एवं जंतु शरीरों को अपघटित करते हैं। इस वर्ग में जीवाणु तथा कवक आते।

प्रश्न . स्वयं पोषी तथा परपोषी जीवों के एक-एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर- स्वयंपोषी-हरा पौधा। परपोषी-मानव।।
प्रश्न . आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर ऊर्जा का स्थानांतरण होने से ऊर्जा में वृद्धि होती है या कमी ?
उत्तर- प्रत्येक स्तर पर ऊर्जा में कमी होती है।
प्रश्न . घास हिरण शेर में उत्पादक स्तर पर कौन है तथा क्यों ?
उत्तर-उत्पादक स्तर पर घास है जो कार्बोहाइड्रेट के रूप में भोजन बनाने हेतु सूर्य के प्रकाश का उपयोग करती।
प्रश्न . सर्वभक्षी या सर्वाहारी किसे कहते हैं ?
उत्तर- वे जीव जो भोजन के लिए पौधे एवं जंतुओं दोनों का उपयोग करते हैं उन्हें सर्वभक्षी या सर्वाहारी कहते हैं जैसे-मानव।
प्रश्न . विश्व के किन्हीं दो पारिस्थितिक तंत्रों के नाम बताओ।
उत्तर- वन तथा महासागर।।
प्रश्न . घास कीट मेंढक पक्षी मानव। इस आहार श्रृंखला में किसको (i) सबसे अधिक ऊर्जा उपलब्ध होगी (ii) किसको सबसे कम ?
उत्तर- कीट को सबसे अधिक तथा मानव को सबसे कम ऊर्जा उपलब्ध होगी।

इस पोस्ट में आपको पर्यावरण प्रदूषण की परिभाषा क्या है पर्यावरण प्रदूषण क्या है वायु प्रदूषण की परिभाषा प्रदूषण का अर्थ क्या है प्रदूषण क्या है हिंदी मै प्रदूषण कितने प्रकार के होते है pollution definition for kids definition of pollution in simple words environmental pollution definition define pollution and its types pollution causes  पर्यावरण के प्रश्न उत्तर पर्यावरण के बहुविकल्पीय प्रश्न से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button