Samanya Gyan

पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी पदार्थों किसे कहते है

पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी पदार्थों किसे कहते है

पारदर्शी पदार्थ- जिस पदार्थ में से प्रकाश गुज़र सके उस पदार्थ को पारदर्शी पदार्थ कहते हैं, जैसे – काँच, हवा, साफ़ पानी, स्पिरिट और जिन शराब।

अपारदर्शी पदार्थ- जिस पदार्थ में से प्रकाश न गुज़र सके उसे अपारदर्शी पदार्थ कहते हैं। इन वस्तुओं में से दूसरी ओर नहीं देखा जा सकता, जैसे- कुर्सी, दीवार, डैस्क, ब्लैकबोर्ड, किताब, पत्थर का टुकड़ा।

पारभासी पदार्थ- जिन पदार्थों में से देखा तो जा सकता है परंतु स्पष्ट रूप में नहीं, उन्हें पदार्थों को पारभासी कहते हैं जैसे- चिकना कागज, धुंधला काँच, सफेद पॉलीथीन शीट (मोमजामा) आदि।

पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी से संबंधित प्रश्न उत्तर

पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी के बारे में हमे स्कूल से ही पढ़ाया जाता है .इसके बारे में आज परीक्षाओं में भी प्रश्न अक्सर पूछे जाते है .इसके बारे हमे भी जानकारी होना बहुत आवश्यक है .इसलिए अगर कोई उम्मीदवार पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी से संबंधित जानकारी ढूढ़ रहे है तो उन्हें इस पोस्ट में पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए  है .इसलिए आप इन प्रश्न उत्तरो को अच्छे पढ़े.यह प्रश्न उत्तर आपके सामान्य ज्ञान के लिए भी बहुत उपयोगी है .

प्रश्न . निम्नलिखित वस्तुओं में से पारदर्शी वस्तुएं बताएँ-रबड़, प्लास्टिक स्केल, पेन, पेंसिल, नोट-बुक, कागज़ की शीट, कांच का टुकड़ा।

उत्तर. इनमें से कांच का टुकड़ा ही पारदर्शी है।

प्रश्न . क्या प्रकाश के बिना हम वस्तुओं को देख सकते हैं ?

उत्तर. नहीं, हम प्रकाश के बिना वस्तुएं नहीं देख सकते हैं। प्रकाश वस्तुओं को । देखने में सहायता करता है।

प्रश्न . किसी वस्तु का अपारदर्शी, पारदर्शी अथवा पारभासी होना किस पर निर्भर करता है ?

उत्तर. यह इस बात पर निर्भर करता है कि वस्तु अपने अंदर से होकर प्रकाश को पूर्णतः या आंशिक रूप से अथवा नहीं गुज़रने देती है।

प्रश्न . चार अपारदर्शी वस्तुओं के नाम बताओ।

उत्तर. गत्ता, पत्थर का टुकड़ा, लकड़ी का टुकड़ा और दीवार।

प्रश्न . पारभासी वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर. जिन वस्तुओं के आर-पार देख तो सकते हैं परंतु बहुत स्पष्ट नहीं, ऐसी वस्तुओं को पारभासी वस्तुएं कहते हैं।

प्रश्न . चार पारभासी वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर. धुआँ, कोहरा, घिसा हुआ काँच और तेल लगा कागज़।

प्रश्न 14. छाया देखने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?

उत्तर. छाया देखने के लिए हमें कोई प्रकाश स्रोत तथा प्रकाश के पथ में कोई अपारदर्शी वस्तु चाहिए।

प्रश्न . क्या छाया से हमें वस्तुओं की आकृतियों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त होती है ?

उत्तर. हाँ, छाया से हमें वस्तुओं की आकृतियों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हो जाती है।

प्रश्न . दीप्त वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर. जो वस्तु सूर्य की तरह स्वयं प्रकाश को उत्सर्जन करती है, उसे दीप्त वस्तु कहते हैं।

प्रश्न . दीप्त वस्तुओं के नाम लिखो।

उत्तर. सूर्य, विद्युत् बल्ब, जलती हुई मोमबत्ती, तारे आदि।

प्रश्न . अदीप्त वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर. जो वस्तु प्रकाश उत्सर्जित नहीं करती, उसे अदीप्त वस्तु कहते हैं।

प्रश्न . वस्तु की छाया कब बनती है ?

उत्तर. हम जानते हैं कि प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है। जब कोई अपारदर्शी वस्तु इसे रोकती है तो उस वस्तु की छाया बनती है।

प्रश्न . परावर्तन किसे कहते हैं ?

उत्तर. किसी समतल सतह से टकरा कर प्रकाश के वापिस उसी माध्यम में लौट जाने को परावर्तन कहते हैं।

प्रश्न . पारदर्शी वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर. जिस वस्तु के आर-पार देख सकते हैं, उस वस्तु को पारदर्शी वस्तु कहते हैं।

प्रश्न . चार पारदर्शी वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर. वायु, कांच, जल, जिन शराब।

प्रश्न . चार अदीप्त वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर. गत्ता, मेज़, कुर्सी, पत्थर का टुकड़ा।

प्रश्न . छाया किसे कहते हैं ?

उत्तर. जब कोई वस्तु अपनी पिछली तरफ प्रकाश पहुंचने से रोक देती है, तब वह काला क्षेत्र वस्तु की छाया होती हैं।

प्रश्न . सूची छिद्र कैमरे से हम किन वस्तुओं का चित्र ले सकते हैं ?

उत्तर. सूची छिद्र कैमरे से हम केवल स्थिर वस्तुओं का चित्र ले सकते हैं।

प्रश्न . सूची छिद्र कैमरे में क्या प्रतिबिंब सीधे अथवा उल्टे प्राप्त होता है ?

उत्तर. सूची छिद्र कैमरे से उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त होता है।

प्रश्न . हमें सूर्य को सीधे कदापि क्यों नहीं देखना चाहिए ?

उत्तर. सूर्य को सीधे देखना हमारी आँखों के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।

प्रश्न . सूची छिद्र प्रतिबिंब कैसे संभव हैं ?

उत्तर. सूची छिद्र प्रतिबिंब तब संभव है जब प्रकाश केवल सरल रेखा में गमन करे।

प्रश्न . अपारदर्शी वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर. जिस वस्तु को आर-पार नहीं देख सकते, उस वस्तु को अपारदर्शी वस्तु कहते हैं।

इस पोस्ट में Pardarshi Padarth Kise Kehte Hain पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी पदार्थों की परिभाषा दीजिए और इनके उदाहरण दीजिए पारदर्शी वस्तुओं के उदाहरण पारदर्शी वस्तुओं के नाम अपारदर्शी पदार्थ अपारदर्शी वस्तु का उदाहरण पारदर्शी उदाहरण पारदर्शी पदार्थ किसे कहते हैं अपारदर्शी किसे कहते हैं पारभासी का अर्थ पारदर्शी की परिभाषा पारदर्शी अपारदर्शी में क्या अंतर है  पारभासी की परिभाषा पारभासी किसे कहते है से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button