ITI

पर्यावरण से प्राप्त ऊर्जा उपभोक्ता तक किस प्रकार पहुंचती है?

पर्यावरण से प्राप्त ऊर्जा उपभोक्ता तक किस प्रकार पहुंचती है ?

हरे पौधों में क्लोरोफिल नामक हरित वर्णक होता है जिसके द्वारा उनमें सौर ऊर्जा को अंतर्ग्रहण करने की क्षमता होती है। पर्यावरण से ऊर्जा घटकों में प्रकाश संश्लेषण द्वारा प्रवेश करती है। सौर ऊर्जा का लगभग 1% पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में प्रयोग होता है। इस ऊर्जा को पौधे रासायनिक ऊर्जा में बदलते हैं कार्बोहाइड्रेट के रूप में इकट्ठी हो जाती है। इस ऊर्जा का कुछ भाग पौधों के सांस लेने के लिए प्रयोग हो जाता है जिससे उनकी वृधि तथा ऊतकों का निर्माण होता है। खाद्य पदार्थ में भंडारित रासायनिक ऊर्जा पौधों में शाकाहारी जंतुओं से चली जाती है जिसका उपयोग जंतु सांस लेने तथा वृद्धि के लिए करते हैं।

पर्यावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

प्रश्न . प्रथम स्तर तथा द्वितीय स्तर के उपभोक्ताओं से क्या अभिप्राय होता है ?

उत्तर- प्रथम स्तर के उपभोक्ता-शाकाहारी उपभोक्ताओं को प्रथम स्तर का उपभोक्ता कहते हैं। पौधों से संचित रासायनिक ऊर्जा सबसे पहले शाकाहारी जंतुओं में ही पहुंचती है। प्रथम स्तर के उपभोक्ताओं को अधिकतम ऊर्जा प्राप्त होती है। इसी कारण हरी सब्ज़ियों, फलों आदि को खाने से अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

वितीय स्तर के उपभोक्ता-मांसाहारी उपभोक्ता द्वितीय स्तर के उपभोक्ता कहलाते हैं। इन्हें ऊर्जा दूसरे स्तर पर प्राप्त होती है।   ये उपभोक्ता शाकाहारी उपभोक्ताओं से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। प्रथम स्तर के उपभोक्ता को दूसरे स्तर के उपभोक्ता की तुलना में अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

प्रश्न . ऊर्जा के स्थानांतरण से क्या निष्कर्ष प्राप्त किए जा सकते हैं ?
अथवा
वातावरण में विभिन्न घटकों में ऊर्जा परिवर्तन के दो परिणामों को लिखिए।
उत्तर– आहार श्रृंखला में उत्पादक से उपभोक्ता तक ऊर्जा का स्थानांतरण होता है। इस ऊर्जा स्थानांतरण से | निम्नलिखित परिणाम प्राप्त होते हैं

(1) ऊर्जा एक रूप से दूसरे रूप में रूपांतरित हो जाती है। प्रकाश संश्लेषण के दौरान प्रकाश ऊर्जा को पौधे रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। केवल पौधे ही ऊर्जा को एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित करते हैं, इसीलिए इन्हें परिवर्तक कहा जाता है।
(2) आहार श्रृंखला में किसी पोषण रीति से अगली पोषण रीति तक ऊर्जा के स्थानांतरण से ऊर्जा में लगातार कमी आती रहती है। कुछ ऊर्जा पोषण रीति के प्रत्येक स्तर पर जीव अपनी वृद्धि के लिए उपयोग करते हैं तथा कुछ ऊष्मा के रूप में मुक्त हो जाती है।
(3) पोषण रीति के प्रत्येक अगले चरण के लिए उपलब्ध ऊर्जा की मात्रा उत्पादक स्तर पर उपलब्ध ऊर्जा की मात्रा | में क्रमशः कम होती रहती है।

प्रश्न 25. ऊर्जा की दृष्टि से कौन-सा व्यक्ति-शाकाहारी या मांसाहारी-अधिक लाभ प्राप्त करता है ? क्यों ?
उत्तर-  ऊर्जा की दृष्टि से शाकाहारी व्यक्ति अधिक लाभ प्राप्त करता है।कारण-पौधे प्रथम पोषी स्तर हैं। एक पोषी स्तर से अगले पोषी स्तर को सामान्य रूप में लगभग 10% कम ऊर्जा का स्थानांतरण होता है। इससे स्पष्ट है कि मांसाहारी व्यक्ति को शाकाहारी व्यक्ति की तुलना में कम ऊर्जा प्राप्त होती है।

प्रश्न 27. ‘मानव केवल उपभोक्ता है। इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर- वह जीव जो उत्पादक द्वारा बनाये हुए भोजन को खाता है उसे उपभोक्ता कहते हैं। उपभोक्ता भोजन के । लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादक पर निर्भर करते हैं। मनुष्य पेड़-पौधों तथा जंतु दोनों को खाता है। इसलिए वह केवल उपभोक्ता कहलाता है। मनुष्य उत्पादक नहीं है क्योंकि इसमें क्लोरोफिल नहीं होता।

प्रश्न . पराबैंगनी विकिरण से मानव शरीर को क्या क्षति होती है ?
उत्तर- त्वचा कैंसर हो जाता है।
प्रश्न . वायुमंडल के उच्चतर स्तर पर ऑक्सीजन के अणुओं (0) को स्वतंत्र ऑक्सीजन (O) परमाणु | में कौन विघटित करता है ?
उत्तर- उच्च ऊर्जा वाले पराबैंगनी (UV) विकिरण।
प्रश्न . वायुमंडल में ओजोन की मात्रा में तीव्रता से गिरावट कब से आने लगी है ?
उत्तर- सन् 1980 से।
प्रश्न . ओज़ोन परत की क्षति का मुख्य कारण क्या है ?
उत्तर- क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC).
प्रश्न . क्लोरोफ्लोरो कार्बन का प्रमुख प्रयोग कहाँ किया जाता है ?
उत्तर- रेफ्रिजरेटर (शीतलन) और अग्निशमन में।

प्रश्न . संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने 1987 में क्या सर्वानुमति बनाई थी ?
उत्तर- CFC के उत्पादन को 1986 के स्तर पर सीमित रखा जाए।
प्रश्न . हमारी जीवन-शैली में सुधार से कचरे की मात्रा पर क्या प्रभाव पड़ा है ?
उत्तर- कचरे की मात्रा बढ़ी है।
प्रश्न . पैकेजिंग के तरीकों में बदलाव से किस प्रकार के कचरे में वृद्धि हुई है ?
उत्तर- अजैव निम्नीकरणीय वस्तुओं के कचरे की।
प्रश्न . वर्तमान जीवन में हम डिस्पोजेबल वस्तुओं का अधिक प्रयोग क्यों करने लगे हैं ?
उत्तर- जीवन में सुविधा के लिए।
प्रश्न . रेलगाड़ियों में प्रयुक्त किए जाने वाले कुल्हड़ों का सीधा प्रभाव किस पर पड़ा है ?
उत्तर- उपजाऊ मिट्टी पर।
प्रश्न . कागज़ के डिस्पोजेबल कप के इस्तेमाल का प्रभाव किस पर पड़ेगा ?
उत्तर- पेड़ों पर, क्योंकि उनकी लकड़ी से कागज़ बनता है।

इस पोस्ट में हमने आपको ऊर्जा प्रवाह एवं पोषक चक्रण से आप क्या समझते है? पारिस्थितिकी पिरामिड के प्रकार ऊर्जा प्रवाह क्या है पर्यावरण से प्राप्त ऊर्जा उपभोक्ता तक किस रूप में पहुंचती है ?  definition types of sustainable energy environmental impact of energy sources effect of energy use on the environment छात्रों के लिए पर्यावरण तथ्यों पर्यावरण विज्ञान के बारे में तथ्य पर्यावरण दिवस के बारे में दिलचस्प तथ्य पर्यावरण की समस्याओं के बारे में दिलचस्प तथ्य facts about environmental science interesting facts about the environment problems से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button