Samanya Gyan

सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल

सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल

Prominent Places of the Indus Valley Civilization – विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से एक प्रमुख सभ्यता थी। यह हड़प्पा सभ्यता और सिंधु-सरस्वती सभ्यता के नाम से भी जानी जाती है।सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल जहाँ से उत्खनन से इस सभ्यता की जानकारी प्राप्त होती है। इस सभ्यता के अधिकांश स्थल सिंधु नदी के समीप स्थित हैं इस लिए इसे सिंधु सभ्यता कहा जाता है, साथ ही सिंधु सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है क्योंकि इस सभ्यता के अवशेष सर्वप्रथम हड़प्पा नामक स्थान से ही प्राप्त हुए थे।और इन्हीं से जुड़े बहुत से प्रश्न आज प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं .इसलिए इन्हें आप अच्छे से पढ़े .

सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख उत्खनन स्थल और उसके खोजकर्ता

स्थल उत्खनन वर्ष निर्देशन
हड़प्पा (मोण्टगोमरी जिला, पंजाब प्रान्त, पाकिस्तान) 1921 ई. रायबहादुर दयाराम साहनी
मोहनजोदड़ो (सिन्ध का लरकाना जिला, पाकिस्तान) 1922 ई. राखालदास बनर्जी
सुत्कागेंडोर (बलुचिस्तान, पाकिस्तान) 1927 ई. ऑरेल स्टाइन
चन्हूदड़ो (सिन्ध, पाकिस्तान) 1931 ई. एम. जी. मजूमदार
रंगपुर (अहमदाबाद – काठियावाड़, भारत) 1951-53 ई. माधोस्वरूप वत्स, बी. बी. लाल, एस. आर. राव.
कोटदीजी (सिन्ध, पाकिस्तान) 1953 ई. फजल अहमद
रोपड़ (पंजाब, भारत) 1953 ई. यज्ञदत्त शर्मा
लोथल (अहमदाबाद – काठियावाड़, भारत) 1954 ई. एस. आर. राव
आलमगीरपुर (मेरठ – उत्तर प्रदेश, भारत) 1958 ई. यज्ञदत्त शर्मा
कालीबंगा (गंगानगर – राजस्थान, भारत) 1961 ई. बी. बी. लाल
सुरकोटड़ा (कच्छ – गुजरात, भारत) 1972 ई. जगपति जोशी
बनावली (हिसार – हरियाणा, भारत) 1973 ई. आर. एस. बिष्ट
धौलावीरा (कच्छ – गुजरात, भारत) 1990 ई. आर. एस. बिष्ट

 हड़प्पाकालीन नदियों के किनारे बसे नगर

नगर नदी/सागर तट
1- मोहनजोदाड़ो सिंधु नदी
2- हड़प्पा रावी नदी
3- रोपड़ सतलुज नदी
4- कालीबंगा घग्घर नदी
5- लोथल भोगवा नदी
6- सुत्कागेनडोर दाश्त नदी
7- वालाकोट अरब सागर
8- सोत्काकोह अरब सागर
9- आलमगीरपुर हिन्डन नदी
10- रंगपुर मदर नदी
10- कोटदीजी सिंधु नदी

इस पोस्ट में  sindhu ghati sabhyata ke pramukh sthal ,सिंधु घाटी सभ्यता महत्वपूर्ण प्रश्न ,सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल सिंधु घाटी सभ्यता के पुरातात्विक स्थलों की सूची ,हड़प्पा सिन्धु घाटी सभ्यता से संबंधित स्थल ,हड़प्पा स्थल कौन कौन से हैं? ,सिन्धु सभ्यता के निर्माता कौन थे? indus valley civilization sites upsc ,How many sites are there in Indus Valley Civilization? Major sites of Indus Valley Civilization, हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख स्थल से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button