Samanya Gyan

मारीआन और जर्मेनिया कौन थे

मारीआन और जर्मेनिया कौन थे

मारीआन और जर्मेनिया दो नारियों के चित्र हैं। उन्हें राष्ट्रों के रूपकों के रूप में चित्रित किया गया है। मारीआन फ्रांसीसी गणराज्य का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक है। वास्तव में अठारहवीं तथा उन्नीसवीं सदी में कलाकारों ने राष्ट्रों को मानवीय रूप प्रदान किया और उनकी अभिव्यक्ति एक साधारण नारी के रूप में की। फ्रांस ने 1850 में एक डाक टिकट पर मारीआन की तस्वीर छापी। उसकी प्रतिमाओं को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया ताकि लोगों में राष्ट्रीय भावना जागती रहे। जर्मेनिया को बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहने दिखाया गया, क्योंकि जर्मन बलूत को वीरता का प्रतीक माना जाता है।
महत्व: इन चित्रों ने लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को प्रबल बनाया। इससे भी बढ़करमारीआन ने फ्रांस को तथा जर्मेनिया ने जर्मनी को एक अलग राष्ट्र के रूप में पहचान दी।

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न . इटली के एकीकरण में योगदान देने वाले किन्हीं चार व्यक्तियों के नाम बताओ।

उत्तर. कावूर, मेत्सिनी, गैरीबॉल्डी तथा विक्टर इमेनुएल द्वितीय।

प्रश्न . नृजातीय समूह से क्या अभिप्राय है?

उत्तर. नृजातीय समूह एक ऐसा समुदाय होता है जो एक साझी नस्ली, जनजातीय या सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को अपनी पहचान मानता है।

प्रश्न . एक्सपिडिशन ऑफ़ द थाउजेंड (हज़ार लोगों का अभियान) क्या था?

उत्तर.एक्सपिडिशन ऑफ़ द थाउजेंड गैरीबाल्डी का दक्षिणी इटली की ओर एक अभियान था। जिसमें लगभग तीस हज़ार (30,000): स्वयंसेवक शामिल थे। ये स्वयंसेवक ‘रेड शर्ट्स’ के नाम से लोकप्रिय हुए।

प्रश्न . (क) उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम चरण में राष्ट्रवाद का संकीर्ण रूप क्या था?
(ख) इसका क्या परिणाम निकला?

उत्तर.(क) उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम चरण में राष्ट्रवाद का संकीर्ण रूप था-इसका साम्राज्यवाद से जुड़ना।
(ख) साम्राज्यवादी प्रक्रिया ने यूरोप में प्रथम विश्व युद्ध (1914) को जन्म दिया।

प्रश्न . उन्नीसवीं शताब्दी में जनसंख्या की दृष्टि से यूरोप का सबसे बड़ा वर्ग कौन-सा था?

उत्तर.– कृषक वर्ग।

प्रश्न . वियना कांग्रेस (1815) का कोई एक उद्देश्य बताओ।

उत्तर. नेपोलियन की विजयों के कारण अव्यवस्थित यूरोप की राजनीतिक दशा को सुधारना तथा स्थायी शांति स्थापित करना।
अथवा
फ्रांसीसी क्रांति के सिद्धांतों-समानता, स्वतंत्रता तथा भ्रातृत्व भाव को यूरोपीय देशों में फैलने से रोकना।

प्रश्न .वियना कांग्रेस के अनुसार जर्मनी को कितने राज्यों का महासंघ बनाया गया?

उत्तर. 39 राज्यों का।

प्रश्न . वियना कांग्रेस से यूरोपीय देशों को क्या लाभ हुए? किन्हीं दो का वर्णन करो।

उत्तर. (क) इस कांग्रेस ने यूरोप के राजनीतिज्ञों को आपसी मेल-जोल का मार्ग दिखाया।

(ख) इस कांग्रेस के कारण यूरोप के राष्ट्रों को अपनी समस्याएं सुलझाने के लिए तथा विचार-विमर्श करने के लिए एक सामूहिक राजनीतिक मंच मिल गया।

प्रश्न , 1830 ई. की फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस का शासक कौन था?

उत्तर. चार्ल्स दशम था।

प्रश्न . 1830 ई. की फ्रांसीसी क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में किस नये राजंवश की स्थापना हुई?

उत्तर.इस क्रांति से फ्रांस में बूओं वंश का अंत हो गया और वहाँ लुई फिलिप के नेतृत्व में ओर्लियंज़ वंश की स्थापना हुई।

प्रश्न . 1848 की फ्रांसीसी क्रांति से क्या अभिप्राय है?

उत्तर 1848 की फ्रांसीसी क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में लुई फिलिप की सत्ता का अंत हो गया। वहाँ द्वितीय गणतंत्र की स्थापना हुई।

प्रश्न . ‘जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी-जुकाम हो जाता है।’ ये शब्द कहे थे:

(क) नेपोलियन ने
(ख) बिस्मार्क ने
(ग) लुई फिलिप ने
(घ) मैटरनिख ने
उत्तर. (घ) मैटरनिख ने

प्रश्न . प्रशा में बड़े भू-स्वामी कहलाते थे:

(क) जुकर्स
(ख) जैकोबिन
(ग) हैब्सबर्ग
(घ) कन्जर्वेटिव
उत्तर. (क) जुंकर्स

प्रश्न . फ्रांसीसी गणराज्य का प्रतिनिधित्व (रूपक है) करती है:

(क) जर्मेनिया
(ख) मारीआन
(ग) कैथरीन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर. (क) जर्मेनिया प्रश्न

प्रश्न . जर्मेनिया रूपक है:

(क) फ्रांसीसी गणराज्य की
(ख) ब्रिटिश राष्ट्रवाद की
(ग) जर्मन राष्ट्रवाद की
(घ) जापानी राष्ट्रवाद की
उत्तर. (ग) जर्मन राष्ट्रवाद की

प्रश्न . फ्रेडरिक सॉरय कौन था?

(क) एक फ्रांसीसी कलाकार
(ख) एक ब्रिटिश कलाकार
(ग) एक अमरीकी कलाकार
(घ) एक जापानी कलाकार
उत्तर. (क) एक फ्रांसीसी कलाकार

प्रश्न . फ्रांसीसी क्रांति कब हुई?

(क) 1773
(ख) 1789
(ग) 1905
(घ) 1917
उत्तर. (ख) 1789

प्रश्न . नेपोलियन कहाँ का शासक था?

(क) फ्रांस का
(ख) ब्रिटेन का
(ग) इटली का
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर. (क) फ्रांस का

प्रश्न . फ्रांस की 1804 की नागरिक संहिता को क्या उपमा दी जाती है?

(क) चार्टर एक्ट
(ख) बिस्मार्क की संहिता
(ग) हिटलर की संहिता
(घ) नेपोलियन की संहिता
उत्तर. (घ) नेपोलियन की संहिता

प्रश्न . जॉलवेराइन नामक शुल्क संघ की स्थापना कब हुई?

(क) 1832 में
(ख) 1834 में
(ग) 1804 में
(घ) 1871 में
उत्तर. (ख) 1834 में

प्रश्न . वियना सम्मेलन (1815 ई.) की मेज़बानी किसने की?

(क) ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटरनिख ने
(ख) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंसटन चर्चिल ने
(ग) जर्मनी के चांसलर बिस्मार्क ने
(घ) फ्रांस के शासक नेपोलियन ने
उत्तर. (क) ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्युक मैटरनिख ने

इस पोस्ट में आपको जर्मेनिया कौन थी in hindi मारीआन और जर्मेनिया कौन थे? जिस तरह उन्हें चित्रित किया गया उनका क्या महत्व था ? marian aur germany ke chitron ka mahatva bataiye जर्मन एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में पता लगाएं जर्मनी में राष्ट्रवाद का प्रतीक कौन था जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षिप्त वर्णन करें यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय PDF यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय प्रश्न उत्तर NCERT से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button